फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taxi Driver arrested with fake notes of two thousand In agra

यूपी: दो हजार के नकली नोटों के साथ टैक्सी चालक गिरफ्तार, तीसरी बार में पकड़ा गया

Mon, 03 Dec 2018 01:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 03 Dec 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
Taxi Driver arrested with fake notes of two thousand In agra
नकली नोट - फोटो : अमर उजाला
आगरा के खंदारी में एक दुकान पर दो हजार के नकली नोटों के साथ हरियाणा के टैक्सी चालक को दुकानदार ने पकड़ लिया। वह दो नोट दुकानदार को चला चुका था। तीसरी बार आया तो दुकानदार को शक हो गया। उसको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत महेश चंद्र गौतम ने बताया कि आरोपी बलजीत निवासी गांव खेड़ीजट, झज्जर (हरियाणा) है। वह शनिवार को खंदारी स्थित एक दुकान पर अंडे खरीदने पहुंचा था। उसने दो हजार का नोट दिया। 
विज्ञापन


150 रुपये के अंडे ले लिए। दुकानदार ने उसे खुले रुपये दे दिए। कुछ देर बाद फिर से दुकान पर आया। इस बार भी 150 रुपये के अंडे खरीदकर ले गया। तीसरी बार आया तो दुकानदार को शक हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने उसे पकड़ लिया। पूछताछ शुरू कर दी। शक होने पर नोटों को चेक किया। दो हजार के नोट नकली थे। इस पर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने 4500 रुपये और बरामद किए। 

इससे पहले भी वह दो-दो हजार के तीन नकली नोट बाजार में चलाकर 1500 रुपये का सामान खरीद चुका था। हालांकि आरोपी का कहना है कि वह टैक्सी चालक है। वह टैक्सी चलाने के लिए आया था। 

उसके पास नोट नहीं थे। पुलिस के पास नोट देने के दौरान के सीसीटीवी फुटेज हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

कहां से आए नकली नोट?
हरियाणा के टैक्सी चालक के पकड़े जाने के बाद एक ही सवाल उठता है कि उसके पास नकली नोट कहां से आए? पुलिस के मुताबिक, जिस तरह से उसने एक-एक करके नकली नोट बाजार में चलाए, उससे लगता है कि उसके पास और भी नकली नोट हो सकते हैं।

वह पूरी तैयारी के साथ आया है। उसके साथ कई और लोग हो सकते हैं। मगर, पकड़ा गया आरोपी मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस यह पता करने में लगी है कि कोई बड़ा गैंग तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed