{"_id":"69c845455a90a2f8dc08326c","slug":"taxes-can-be-deposited-even-on-sunday-counters-will-remain-open-agra-news-c-25-1-agr1070-1021312-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रविवार को भी जमा कर सकेंगे टैक्स, खुलेंगे काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रविवार को भी जमा कर सकेंगे टैक्स, खुलेंगे काउंटर
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम रविवार को सभी जोनल कार्यालयों और कैश काउंटरों को टैक्स जमा करने के लिए खोलेगा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि जोन में पूरे स्टाफ के साथ विशेष कैंप लगाए जाएंगे। घर-घर जाकर बकायेदारों से टैक्स वसूली की जाएगी। सभी जोनल अधिकारी दिनभर की वसूली प्रगति की रिपोर्ट शाम 5 बजे तक अधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे।
निगम ने रामनवमी के अवकाश में 1.35 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्र किया। सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी कर श्रद्धा पांडेय ने बताया कि राजस्व लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने के लिए 31 मार्च तक सभी राजस्व कर्मियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। ताजगंज जोन में 19.44 लाख रुपये, छत्ता जोन में 49.28 लाख रुपये, हरी पर्वत जोन में 41.10 लाख रुपये तथा लोहा मंडी जोन में 25.36 लाख रुपये की वसूली की गई। 668 संपत्तियों से यह राशि एकत्र की गई। इस साल 125 करोड़ रुपये टैक्स वसूलने का लक्ष्य है। इसके लिए 28 राजस्व निरीक्षक (आरआई), चार टैक्स सुपरिटेंडेंट (टीएस) और तीन जोनल अधिकारियों की विशेष टीम गठित कर मैदान में उतारी गई है।