फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tax evasion suspected in deed worth Rs 5,000 crore

Agra News: पांच हजार करोड़ रुपये मूल्य के बैनामे में टैक्स चोरी की आशंका

Thu, 25 Dec 2025 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion suspected in deed worth Rs 5,000 crore
आगरा। रजिस्ट्री दफ्तर में पांच हजार करोड़ रुपये मूल्य के बैनामे में इनकम टैक्स चोरी की आशंका है। चार उप निबंधक कार्यालय में हुए बैनामे आयकर सर्वे की रडार पर हैं। जिन बैनामे में नकद लेन-देन हुआए उनका रिकाॅर्ड कब्जे में लेकर आयकर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रजिस्ट्री दफ्तर में बिना पैन नंबर 10 लाख मूल्य से कम और पैन नंबर सहित 30 लाख रुपये मूल्य तक राशि के दो साल में हुए बैनामे का आयकर विभाग रिकाॅर्ड खंगाल रहा है। मंगलवार को आयकर टीम ने सदर तहसील स्थित उप निबंधक द्वितीय नईम रजा के दफ्तर में सर्वे किया। यहां से 1200 करोड़ रुपये मूल्य के बैनामे का रिकाॅर्ड जब्त किया है।
विज्ञापन

बुधवार को सर्वे टीम नहीं आई लेकिन बाकी चार उप निबंधक दफ्तरों में भी सर्वे होगा। इसके अलावा एत्मादपुर, खेरागढ़, फतेहाबाद और बाह उप निबंधक कार्यालय में भी सर्वे हो सकता है। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग फॉर्म 16 भरता है। जिसमें नकद लेन-देन व पैन नंबर की सूचना आयकर को भेजी जाती है। रजिस्ट्री दफ्तर की ओर से नामित चार्टर्ड एकाउंटेंट की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक महानिरीक्षक निबंधन योगेश कुमार ने बताया कि बहुत सी सूचनाएं छूट जाती हैं। जिनका सर्वे आयकर विभाग करता है। सीए की तरफ से सूचनाएं भेजने में लापरवाही की बात सामने आई है। इस संबंध में शासन को अवगत कराया जा रहा है। आयकर विभाग को सभी दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे पहले किरावली उप निबंधक कार्यालय में सर्वे हुआ था। यहां भी करीब हजार करोड़ रुपये के बैनामे के रिकाॅर्ड की आयकर विभाग में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed