फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tax evasion found in GST team raid on restaurant in Agra

UP: 66 लाख की कमाई, बिक्री 7.60 लाख दिखाई...रेस्टोरेंट पर छापे में मिली टैक्स चोरी, संचालक की पत्नी का हंगामा

Sun, 27 Jul 2025 10:50 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 27 Jul 2025 10:50 AM IST
सार

आगरा में जीएसटी टीम ने रेस्टोरेंट में छापा मारा। जांच के सामने आया कि अप्रैल से जून तक केवल 7.62 लाख रुपये की बिक्री दिखाई गई है, जिस पर टैक्स जमा नहीं किया गया, जबकि ग्राहकों से पांच फीसदी जीएसटी वसूला गया है। 
 

विज्ञापन
Tax evasion found in GST team raid on restaurant in Agra
रेस्टोरेंट में जांच करती जीएसटी टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ट्रांसयमुना कॉलोनी स्थित जैन फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट पर स्टेट जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा को छापे के दौरान कई चौंकाने वाले कागजात मिले, जिनमें टैक्स चोरी पाई गई। रेस्टोरेंट संचालक ने तीन माह में 66 लाख रुपये की कमाई की लेकिन बिक्री केवल 7.60 लाख रुपये ही दिखाई। 
विज्ञापन


ग्राहकों से बिल पर जीएसटी वसूला लेकिन उसे स्टेट जीएसटी विभाग में जमा ही नहीं किया। अधिकारियों का आरोप है कि जांच के दौरान रेस्टोरेंट संचालक की पत्नी ने हंगामा किया। इसके बाद संचालक और उसकी पत्नी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


जैन फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट की जांच उपायुक्त आकांक्षा शुक्ला के साथ खंड चार के उपायुक्त जितेंद्र कुमार और सहायक आयुक्त कमलेश तिवारी ने की। दो दिन तक चली जांच में बड़ी मात्रा में टैक्स की चोरी पकड़ी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि अप्रैल से जून तक केवल 7.62 लाख रुपये की बिक्री दिखाई गई है, जिस पर टैक्स जमा नहीं किया गया, जबकि ग्राहकों से पांच फीसदी जीएसटी वसूला गया है। इससे पहले ढाई साल में भी रेस्टोरेंट संचालक ने घोषित की गई बिक्री पर टैक्स जमा नहीं किया।

 

96 लाख के बिल, बिक्री 44 लाख बताई
बीते साल वर्ष 2024-25 में जैन रेस्टोरेंट ने बिलिंग साॅफ्टवेयर से 96 लाख रुपये के बिल काटे, लेकिन 44 लाख रुपये का टर्नओवर ही दिखाया। इस पर भी जीएसटी जमा नहीं किया। इस साल के तीन माह में 35 लाख रुपये के बिल काटे, जबकि यूपीआई के जरिये 31 लाख रुपये ग्राहकों से प्राप्त किए गए, जबकि 7.62 लाख रुपये ही बिक्री घोषित की गई। जिस दिन जांच की गई, उस दिन यूपीआई से 31 हजार रुपये ग्राहकों से मिले तथा 38 हजार रुपये नकद मिले लेकिन बिक्री 10 हजार घोषित की गई। स्टेट जीएसटी के अधिकारियों ने बताया कि जैन रेस्टोरेंट का बिजली बिल 90 हजार रुपये तक है, जबकि किराया भी इतना है। तीन लाख रुपये का वेतन वह कर्मचारियों को दे रहा है। पांच लाख रुपये के खर्चे हैं, पर टर्न ओवर 3 लाख रुपये ही घोषित किया है।

हंगामा कर पत्नी ने बुला ली पुलिस
स्टेट जीएसटी अधिकारियों का आरोप है कि जैन रेस्टोरेंट के मालिक संजीव जैन की पत्नी ने छापे के दौरान हंगामा शुरू कर दिया। जैसे ही लूज पर्चे, बिल, सीसीटीवी डीवीआर निकाली गई, हंगामा किया गया। 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस बुला ली लेकिन पुलिस के आने से पहले ही टैक्स चोरी मिलने के बाद पत्नी ने सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया और धमकी दी कि कोई भी तरीका अपनाकर डीवीआर, बिल, कागजात नहीं ले जाने दूंगी और किसी अभिलेख पर हस्ताक्षर नहीं करने दूंगी।

जांच टीम ने इसके बाद थाने में रेस्टोरेंट संचालक एवं उसकी पत्नी के विरुद्ध तहरीर दी है। उपायुक्त आकांक्षा शुक्ला ने बताया कि जांच के बाद जो अभिलेख पाए गए हैं, उनके और डीवीआर, यूपीआई की जांच के बाद भारी मात्रा में टैक्स की चोरी पाई गई है। इसकी गणना की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed