{"_id":"5edf4ddb8ebc3e431f7ff075","slug":"tatkal-train-tickets-booking-will-start-from-june-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के तत्काल टिकट की बुकिंग 29 जून से होगी शुरू, नियमों में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के तत्काल टिकट की बुकिंग 29 जून से होगी शुरू, नियमों में बदलाव
Tue, 09 Jun 2020 02:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 09 Jun 2020 02:22 PM IST
सार
- तत्काल कोटा लेने के लिए आवेदक को पहले की तरह ही 24 घंटे पहले आना होगा। यात्री को अपना मोबाइल नंबर ही फॉर्म में लिखना होगा।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पेशल ट्रेनों में तत्काल कोटे की सुविधा नहीं है, लेकिन 29 जून से तत्काल कोटे की सुविधा शुरू होने वाली है। इस दफा तत्काल कोटे के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। स्टेशनों के बुकिंग काउंटरों पर टोकन सिस्टम के साथ बुकिंग होगी।
विज्ञापन
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के बाद रेलवे ने 200 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को तत्काल कोटे की सुविधा नहीं दी गई है। 29 जून से ट्रेनों का आवागमन सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
यह किया गया है बदलाव
इसे देखते हुए रेलवे में तत्काल कोटे के लिए 29 जून को प्रस्तावित किया है। इस दफा तत्काल कोटा लेने के लिए आवेदक को पहले की तरह ही 24 घंटे पहले आना होगा। यात्री को अपने मोबाइल का नंबर ही फॉर्म में लिखना होगा।
विज्ञापन
यात्री किसी परिजन का मोबाइल नंबर नहीं लिख सकेंगे। इसके अलावा फॉर्म में जिस जनपद में जाना है, वहां का पता, पिन कोड नंबर और उस स्थान का पोस्ट ऑफिस भी दर्ज करना होगा।
स्टेशनों पर तत्काल कोटे के लिए टोकन सिस्टम की सुविधा जारी रहेगी। जिन लोगों को टोकन आवंटित होगा, वह फॉर्म भरकर कोटा ले सकेंगे। इसके लिए स्टेशनों पर तैयारी भी की जा चुकी है। आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि तत्काल कोटे के लिए स्टेशन पर सभी इंतजाम हैं।
रिफंड वाले ज्यादा, टिकट कम
स्पेशल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री कम और रिफंड लेने वाले यात्री अधिक स्टेशन पहुंच रहे हैं। आगरा में अभी तक आगरा कैंट स्टेशन पर टिकट बिक्री से 27185 रुपये आए, जबकि 216385 रुपये रिफंड में दिए गए।
इसी तरह आगरा फोर्ट स्टेशन पर 25600 रुपये आए, जबकि 165130 रुपये रिफंड में दिए, राजा की मंडी पर 7110 रुपये के टिकट बिके, जबकि 274945 रुपये का रिफंड किया गया।