फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tarkashi increased the pride of Mainpuri in the International Trade Fair, Mohini demonstrated Tarkashi art in front of President Draupadi Murmu

Agra News: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में तारकशी ने बढ़ाई मैनपुरी की शान,मोहिनी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने किया तारकशी कला का प्रदर्शन

Thu, 21 Sep 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 21 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tarkashi increased the pride of Mainpuri in the International Trade Fair, Mohini demonstrated Tarkashi art in front of President Draupadi Murmu
मैनपुरी। ग्रेटर नोएडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में एक जनपद, एक उत्पाद में शामिल तारकशी ने मैनपुरी का मान बढ़ाया है। एक ओर जहां ओडीओपी के स्टॉल पर तारकशी का प्रदर्शन किया गया तो वहीं अन्य हस्तशिल्पियों ने भी तारकशी उत्पाद प्रदर्शित किए। मैनपुरी की मोहिनी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने तारकशी करके दिखाई। वहीं जनपद से अन्य दो उत्पादों का भी मेले में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार से ग्रेटर नोएडा में शुरू हुए व्यापार मेले में मैनपुरी का मुख्य फोकस इस बार तारकशी पर रहा। मैनपुरी के देवपुरा निवासी नेमीचंद्र शाक्य व रामकुमार शाक्य ने तारकशी का प्रदर्शन किया। नेमीचंद्र शाक्य को तारकशी का जीआई टैग मिल चुका है। वहीं एक जनपद, एक उत्पाद में शामिल तारकशी का जैन तारकशी आर्ट की ओर से भी प्रदर्शन किया गया। तारकशी हस्तशिल्पकार मोहिनी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने शीशम की लकड़ी पर चांदी के तारों से तारकशी करके दिखाई। राष्ट्रपति इससे प्रभावित भी हुईं। उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चंद्र ने बताया कि व्यापार मेले में दो सौ से अधिक उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। इनकी कीमत तीन हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये प्रति उत्पाद तक है। ताकरशी उत्पादों ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन


काले गेहूं का उत्पाद और बायोमास पैलेट्स का भी किया प्रदर्शन
मैनपुरी से तारकशी के अलावा व्यापार मेले में अन्य दो उत्पादों का भी प्रदर्शन किया गया। इसमें राघव तापडि़या की ओर से बायोमास पैलेट्स का प्रदर्शन किया गया। इसे आम बोलचाल में जैव ईंधन के नाम से जाना जाता है। वहीं श्रीराम फ्लोर मिल मैनपुरी ने काले गेहूं के उत्पाद जैसे आटा और दलिया का भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article