फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tappebaji

एसएसपी के आदेश का हवाला देकर ले उड़े सोने की चेन, दो अंगूठी

Thu, 24 Mar 2022 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
tappebaji
एसएसपी के आदेश का हवाला देकर ले उड़े सोने की चेन, दो अंगूठी
विज्ञापन

टप्पेबाजों का कारनामा, सीसीटीवी फुटेज से शातिरों को खोज रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। एक नामी कंपनी से रिटायर्ड कर्मचारी को झांसे में लेकर बाइक सवार दो टप्पेबाज सोने की चेन और दो अंगूठी लेकर फरार हो गए। यह कृत्य दोनों ने एसएसपी के आदेश का हवाला देकर किया। पीड़ित ने पुलिस में गुहार लगाई है। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से शातिरों की तलाश कर रही है।
नगर के अद्यैत बिल्डिंग निवासी यतीन्द्र दीक्षित बुधवार दोपहर दो बजे करीब वह बाइक से सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह घर के करीब पहुुंचे तभी बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें पीछे से आवाज देकर रोक लिया। कहा, एसएसपी साहब के आदेश हैं अपनी चेन और अंगूठी उतार दो आजकर लूट बहुत हो रही है। जिस पर उन्होंने कहा कि उनका घर पास में ही है। फिर भी युवक नहीं माने और उन्होंने एक कागज में दोनों चीज उतार कर रखने का कहा। इस पर उन्होंने दोनों जेवर उतार कर कागज में रख दिए। जिसे उन्होंने उनकी बाइक की डिकी में रख दिया और दोनों युवक चले गए। घर पहुंचने पर डिकी खोली तो पुड़िया में सिर्फ पत्थर के दो टुकड़े निकले। बाइक से उन्होंने युवकों को चौराहा तक खोजने का प्रयास किया, परंतु वह नहीं मिले। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि शातिरों की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

तीन साल बाद गिरफ्त में आई महिला चोर
टूंडला(फिरोजाबाद)। नगर की वैष्णोधाम कॉलोनी में चोरी के मामले में पुलिस ने चोरों की साथी महिला को तीन साल बाद गिरफ्तार किया है। 2019 में कॉलोनी निवासी सुमित कुमार पुत्र सत्यप्रकाश के घर में लाखों के आभूषण व नगदी की चोरी हुई थी। इस मामले में रॉकी निवासी बरहन, आगरा गिरफ्तार हुआ था। इस चोरी में तभी से रॉकी की पत्नी फरार चल रही थी। पुलिस ने सुभाष चौराहे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी महिला से 21500 रुपये बरामद हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

धोखाधड़ी का आरोपी पकड़ा गया
टूंडला(फिरोजाबाद)। थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आशुतोष गौतम निवासी श्रीनाथपुरम टीपी नगर थाना हाईवे, मथुरा मूल निवासी तसीमा थाना सादाबाद, हाथरस हाल निवासी बल्लवकुंज कॉलोनी, मंशाटीला थाना हाईवे, मथुरा है। आरोप को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed