{"_id":"5f9070538ebc3e9bcd437c34","slug":"tappebaji-mainpuri-news-agr4647366169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बातों में उलझा कर महिला से ठगे दो लाख के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बातों में उलझा कर महिला से ठगे दो लाख के जेवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौथियाना निवासी एक महिला को दो टप्पेबाज बातों में उलझाकर करीब दो लाख रुपये के जेवर लेकर भाग गए। पीड़िता ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। वारदात पास ही लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौथियाना निवासी सुनीता देवी 19 अक्तूबर को सुबह किसी काम से चांदेश्वर रोड की ओर जा रही थीं। तभी रास्ते में चौराहे के पास सफेद शर्ट व पैंट पहने एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। वह बातचीत करने लगा, इस दौरान उन्हें परिवार के लोगों के बारे में कुछ बातें बता कर महिला को प्रभाव में ले लिया।
तभी उसका दूसरा साथी भी आ गया। दोनों ने महिला के पर्स में रखी दो सोने की चेन, अंगूठी, झाले, कुंडल, बेंदा, दो जोड़ी पायल आदि अपने हाथ में ले ली। महिला से कुछ कदम आगे चलने के लिए कहा। टप्पेबाजों की बातों में फंसी सुनीता उनकी हर बात मानती चली गईं। कुछ कदम चलने के बाद जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो टप्पेबाज वहां से गायब हो गए थे। पीड़िता ने बताए कि उसके जेवरात की कीमत लगभग दो लाख रुपये थी।
विज्ञापन
महिला की ओर से ठगी किए जाने की शिकायत दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। मामला दर्ज कर जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
विजय गौतम, इंस्पेक्टर कोतवाली