{"_id":"5df126f78ebc3e87e200eb53","slug":"tappebaji-mainpuri-news-agr419603962","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला चोर को पकडने के बाद कर दी धुनाई 20-30-37","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला चोर को पकडने के बाद कर दी धुनाई 20-30-37
विज्ञापन
मैनपुरी एक महिला को बेहोश कर जेवर चोरी करने वाली महिला बुधवार को पीड़िता के हत्थे चढ़ गई। इस बीच वहां जमा हुई भीड़ ने चोरनी की जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने महिला चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
कोतवाली क्षेत्र के दीवानी रोड निवासी सुमन के पुत्र गौरव की नौ दिसंबर को सगाई थी। जिस वजह से वह जेवर आदि पहने हुईं थीं। शाम करीब चार बजे वह भांवत चौराहा के पास पहुंची, तभी एक महिला ने उनसे एटीएम से रुपये न निकलने की बात कहते हुए मदद मांगी। वह महिला की मदद करने लगीं। इस बीच एक युवक भी वहां आ गया। उसने खुद को मोहल्ले का रहने वाला बताते हुए बातचीत करना शुरू कर दिया।
सुमन व दूसरी महिला को बस स्टैंड के पास स्थित एटीएम से रुपये निकलवाने की बात कही। इस बीच सुमन अचानक बेहोश हो गईं। जब होश आया तो वह बस स्टैंड पर एक बस में सवार थीं। होश आते ही वह बस से निकलने के बाद सीधी कोतवाली पहुंचीं। वहां महिला व साथी पर चार अंगूठी, चार चूड़ी आदि जेवर चोरी करने का आरोप लगाया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच की बात कह कर टरकाती रही।
विज्ञापन
इस बीच बुधवार की सुबह उक्त महिला चोर पीड़िता को नजर आ गई। पीड़िता ने फोन कर परिजनों को बुला लिया वहीं राहगीरों की मदद से चोर महिला को पकड़ लिया गया। जनता ने महिला चोर की जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने पकड़ी महिला चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल चोरनी का मेडिकल कराया।
कोई मामला नहीं हुआ दर्ज
महिला चोर के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने मेडिकल भी करा दिया। वहीं जब स्टाफ से जानकारी ली गई तो ड्यूटी पर तैनात मुंशी का कहना था कि इस तरह की कोई शिकायत न तो अभी प्राप्त हुई है न हीं कोई रिपोर्ट दर्ज की गई है।