{"_id":"65604f556527b1c878063c33","slug":"tappebaaz-gang-members-stole-from-the-bag-of-an-elderly-woman-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बुजुर्ग महिला को दिया झांसा, गहने हो जाएंगे चोरी...; टप्पेबाज गैंग ने ऐसे की बैग से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बुजुर्ग महिला को दिया झांसा, गहने हो जाएंगे चोरी...; टप्पेबाज गैंग ने ऐसे की बैग से चोरी
Fri, 24 Nov 2023 12:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:53 PM IST
सार
टप्पेबाज गैंग के सदस्यों ने बुजुर्ग महिला के बैग से चोरी कर ली। इस वारदात की जानकारी पीड़िता को तब हुई जब टप्पेबाजों के जाने के बाद उन्होंने अपने बैग को खोलकर देखा। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के रामबाग चौराहे पर बृहस्पतिवार अपराह्न तीन बजे एक बुजुर्ग महिला को टप्पेबाज गैंग के दो सदस्यों ने शिकार बना लिया। पहले उन्हें लूट होने का एहसास करा दिया। उन्होंने डर से सोने चेन और अंगूठी उतारकर बैग में रख ली। इसके बाद बातों में लगाकर चोरी कर ले गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर रही है।
न्यू आगरा की इंजीनियर कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला सुनीता चौहान ने बताया कि वह बृहस्पतिवार अपने मायके से घर जा रही थीं। अपराह्न 3 बजे बस से उतरने के बाद रामबाग चौराहे पर भगवान टॉकीज जाने वाले ऑटो का इंतजार में खड़ी थीं। इस दौरान दो युवक उनके पास आ गए। उन्होंने कहा कि आप इस तरह सोने की चेन और अंगूठी पहनकर जा रही है। आजकल शहर में लूटपाट करने वाले गैंग घूम रहे हैं।
इस बात से वह डर गईं। उन्होंने उतारकर बैग में रख लीं। इसके बाद वह दोनों युवक उनकों बातों में लगाकर बैग से चेन और अंगूठी निकालकर ले गए। एत्माद्दौला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार दीक्षित ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।