फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tanker rammed an auto full of passengers on Hathras Highway two women died four injured

आगरा में हादसा: हाथरस हाइवे पर टैंकर ने सवारियों से भरे ऑटो को रौंदा, तीन की मौत; चार घायल

Fri, 25 Aug 2023 12:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Aug 2023 12:14 PM IST
सार

हाथरस हाइवे पर शुक्रवार सुबह टैंकर ने सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोरी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Tanker rammed an auto full of passengers on Hathras Highway two women died four injured
हादसे के बाद पलटा ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-हाथरस रोड पर बगलघूंसा गांव के पास शुक्रवार को रामबाग से सवारियां लेकर खंदौली की ओर जा रहे ऑटो में दूध के टैंकर की सामने से टक्कर लगी। हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। एक किशोरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 4 सवारियां घायल हैं।

विज्ञापन

यहां हुआ हादसा

हादसा शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुआ। रामबाग चौराहे से 7 सवारियों को लेकर ऑटो चालक खंदौली के लिए चला था। बगलघूंसा गांव के पास सादाबाद की ओर से आ रहे दूध के टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ऑटो पलट गया। सवारियों की चीखपुकार पर पहुंचे आसपास के लोगों और राहगीरों ने ऑटो को सीधा करके घायलों को बाहर निकाला। तब तक 2 महिलाएं दम तोड़ चुकी थीं। 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल थे।

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती कराए घायल

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि हादसे में शर्मिला वर्मा (58) पत्नी स्वर्गीय अरुण कुमार निवासी अनुपम गार्डन शमसाबाद रोड, नीरू (38) पत्नी पहुप सिंह मूल निवासी बुलंदशहर, हाल निवासी खेरागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय किशोरी रोशनी पुत्री कप्तान सिंह निवासी बड़ा गांव टूंडला को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। अन्य घायलों में चंद्रवती (50), पवित्रा (8) निवासीगण टूंडला, नित्या (60) हैं। पुलिस ने हादसा करके भाग रहे दूध के टैंकर को भी पीछा करके पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed