फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tanker crushes three children, one dead

Agra News: टैंकर ने तीन बच्चों को रौंदा, एक की मौत

Sun, 28 Apr 2024 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Tanker crushes three children, one dead
कासगंज। अतरौली मार्ग पर शनिवार शाम दूध के टैंकर ने सड़क पार कर रहे तीन बच्चों को रौंद दिया। एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी एक बहन और एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बिलराम के लोगों ने जाम लगा दिया। करीब पौन घंटे बाद पुलिस अधिकारियों के समझाने और आर्थिक मदद के आश्वासन के बाद जाम खुल सका।मोहल्ला कस्सावान बिलराम निवासी छोटे लाल के तीनों बच्चे खेतों से गेहूं की बालियां बीनने जा रहे थे। सड़क पार करते समय दूध का टैंकर तीनों को रौंदते हुए भाग निकला। दुर्घटना के बाद देवांशु (5), दीपक (3) और बेटी खुशी (7) को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने देवांशु को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि देवांशु की मौके पर ही मौत हो गई थी। चश्मदीदों ने बताया कि दूध का टैंकर तेज गति से जा रहा था। हादसे के बाद चालक टैंकर को लेकर भाग निकला। दुर्घटना के बाद लोगों में आक्रोश भड़क गया और जाम लगा दिया। करीब 45 मिनट तक कासगंज-अतरौली मार्ग पर जाम लगा रहा। सीओ सदर अजीत चौहान एवं ढोलना एवं सदर कोतवाली पुलिस ने आक्रोशितों से वार्ता की। ग्रामीणों का कहना था कि हादसे का शिकार हुआ बच्चा गरीब परिवार का है। उनकी आर्थिक मदद की जाए और घायल बच्चों का निशुल्क इलाज हो। सीओ ने मदद का भरोसा दिया। इसके बाद आक्रोश शांत हुआ। पुलिस ने देवांशु का शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed