फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tanishq and Harshil's stormy innings made Cosmos Academy the winner

Agra News: तनिष्क-हर्षिल की तूफानी पारी से कॉसमॉस अकादमी बनी विजेता

Sat, 28 Feb 2026 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 28 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Tanishq and Harshil's stormy innings made Cosmos Academy the winner
सरफराज खान मेमोरियल
आगरा। दयालबाग स्थित कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे पंचम सरफराज खान मेमोरियल ऑल इंडिया वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबला हुआ। कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी ने एलाइट ईगल इलेवन को 7 विकेट से हराया। श्रेयांश जैन को उनके उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

एलाइट ईगल इलेवन की टीम ने 47 ओवर में 219 रन बनाए। सूरज कुमार ने 90 रन की बेहतरीन पारी खेली। नीतीश छपराना ने 43 और पारस शर्मा ने 25 रन का योगदान दिया। श्रेयांश जैन ने 3, मनीष कुमार और शिशांक अग्रवाल ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। टीम ने महज 24.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 225 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। तनिष्क शर्मा ने नाबाद 87 रन और हर्षिल वाधवा ने 79 रन बनाए। सतेंद्र सिंह ने 21 रन का योगदान दिया। साहिल गुप्ता ने 3 विकेट लिए, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने पुरस्कार प्रदान किया। मैच में अंपायर की भूमिका द्रवित शर्मा और असीम पाल ने निभाई। इस दौरान फिरोज खान, पुष्पेंद्र बघेल, किताब सिंह, पवन बघेल, मुन्ना सिकरवार और बबलू खन्ना सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed