{"_id":"5b94d228867a55787b026cdf","slug":"tampering-with-girls-outside-coaching","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग के बाहर छात्राओं से करते थे छेड़छाड़, परिजनों को पीटा, थाने में मांग ली माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग के बाहर छात्राओं से करते थे छेड़छाड़, परिजनों को पीटा, थाने में मांग ली माफी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के खंदारी में सर्विस रोड के पास स्थित एक कोचिंग की छात्राओं से युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्राओं के परिजनों ने दो युवकों को पकड़ लिया। युवकों ने साथियों को बुलाकर छात्राओं के परिजनों को पीट दिया। बाद में लोगों की मदद से दो आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
सर्विस रोड स्थित एक कोचिंग इंस्टीट्यूट की छात्राओं को कई दिन से कुछ युवक परेशान कर रहे थे। वह आते-जाते छात्राओं से कमेंट्स करते थे। डॉक्टर और कारोबारी की बेटी को भी युवक परेशान कर रहे थे। छात्राओं ने परिजनों को उनकी हरकत बताई।
विज्ञापन
इस पर शुक्रवार शाम को दोनों छात्राओं के परिजन आ गए। उन्होंने दो युवकों को पकड़ लिया। वह भी दूसरी कोचिंग में पढ़ते थे। युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया। उन्होंने छात्राओं के परिजनों से मारपीट कर दी। चीखपुकार मचने पर लोग जुट गए। उन्होंने दोनों युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया। जानकारी पर एसपी सिटी भी पहुंच गए। थाने पहुंचने पर युवकों के परिजनों को बुलाया गया, यहां पर उनके परिजनों को शर्मिंदा होना पड़ा। बाद में युवकों ने माफी मांगी। इस पर छात्राओं के परिजनों ने तहरीर नहीं दी। पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।