फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tamanche And Pistols Are Being Sold On Social Media In etah Up Crime News 

UP News: एटा में सोशल मीडिया पर बिक रहीं देसी पिस्टल और बंदूकें, खरीदने के लिए दिया गया व्हाट्सएप नंबर, पुलिस को पता तक नहीं 

Thu, 16 Jun 2022 07:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Jun 2022 07:48 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर जरूरत की चीजों को तो बिकते हुए देखा होगा, लेकिन शातिरों ने अब देसी पिस्टल और बंदूकों के प्रचार के लिए भी इसे माध्यम बना लिया है। हैरत की बात तो यो है कि पुलिस को इस बात की कानोंकान खबर नहीं है।
 

विज्ञापन
Tamanche And Pistols Are Being Sold On Social Media In etah Up Crime News 
सोशल मीडिया पर बिक रहीं देसी पिस्टल और बंदूकें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां इन दिनों सांप्रदायिक रूप से माहौल को लेकर पुलिस सतर्कता बरतने के कड़े दावे कर रही है। खासतौर से बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर कड़ी नजर है, जबकि सोशल मीडिया के एक बड़े प्लेटफॉर्म फेसबुक के एक पेज पर देसी पिस्टल और तमंचों का प्रचार किया जा रहा है। जिसमें कई लोग पोस्ट अपलोड कर रहे हैं। संपर्क करने के लिए फोन नंबर भी दिए गए हैं। पोस्ट महीनों पहले से की जा रही हैं। इसके बावजूद पुलिस की अब तक नजर ही नहीं पड़ी। 

विज्ञापन


9 जून को डाली गई एक पोस्ट 

अलीगंज के एक बड़े नेता के नाम से बनाए गए फेसबुक पेज पर राजेश नाम के व्यक्ति ने 9 जून को एक पोस्ट डाली। जिसमें देसी पिस्टलों के फोटो सहित लिखा गया कि जिस भाई को देसी कट्टा, पिस्टल, रिवॉल्वर चाहिए तो संपर्क करें, कॉल करें, व्हाट्सएप करें। साथ ही पूरे भारत में कहीं भी डिलीवरी देने की गारंटी भी दी गई है। इसमें संपर्क के लिए एक फोन नंबर दिया गया है। एक व्यक्ति ने कमेंट में अपनी पसंद भी बताई है। इसी पेज पर एक पोस्ट 3 जनवरी को शेयर की गई। इसमें भी पिस्टल-कट्टा का प्रचार करते हुए एक मोबाइल नंबर दिया गया था। तबसे लेकर अभी तक पुलिस इस मामले को संज्ञान में लेकर किसी भी संबंधित व्यक्ति को नहीं पकड़ सकी है।

विज्ञापन

ट्विटर पर की गई शिकायत 

हथियारों के प्रचार की पोस्ट का स्क्रीन शॉट लेकर एक व्यक्ति ने ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश पुलिस के ट्विटर हैंडल पर शिकायत डाली है। लिखा है कि उत्तर प्रदेश में देसी हथियार की खुलेआम बिक्री हो रही है। छह दिन पहले की गई इस शिकायत पर एटा पुलिस ने लिखा कि प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है, लेकिन न जाने कौन सी जांच चल रही है जो अभी तक कार्रवाई देखने को नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच करेगी पुलिस 

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जिस पर जांच कराई जा रही है। पता किया जा रहा है कि किस व्यक्ति ने पोस्ट डाली। उसको चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed