फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Talent shown in G and Dancing Idol auditions

Agra News: सिंगिंग एंड डांसिंग आइडल के ऑडिशन में दिखाई प्रतिभा

Sun, 06 Apr 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 06 Apr 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Talent shown in G and Dancing Idol auditions
मैनपुरी। श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी रंगमंच पर रविवार को मैनपुरी सिंगिंग एंड डांसिंग आइडल 2025 के ऑडिशन हुए। इसमें स्थानीय प्रतिभागियों ने गायन, नृत्य और सामूहिक नृत्य में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके की। इसके बाद गायन के प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां देकर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। नृत्य और सामूहिक नृत्य में भी प्रतिभागियों ने धमाल मचाया। संयोजक राॅबिन तिवारी ने बताया कि गायन में करीब 60 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिए हैं। नृत्य में 30 और सामूहिक नृत्य में 15 ग्रुपों ने ऑडिशन में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का फाइनल 22 अप्रैल को होगा। इसमें मुंबई के कलाकार स्थानीय प्रतिभाओं को परखेंगे। ऑडिशन में निर्णायक की भूमिका डॉ़ चंद्रा सिंह और राजीव दीक्षित ने निभाई। इस अवसर पर डॉ़ राकेश गुप्ता, किशन दुबे, रजत पचौरी, अंकित शुक्ला, डॉ़ हिमांशू सक्सेना, रॉकी शुक्ला, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन रामकुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed