फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   talent honoured in Tajrang mahotasava

ताज रंग महोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान

Mon, 15 Feb 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Mon, 15 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
talent honoured in Tajrang mahotasava
नटरांजलि थियेटर आर्ट्स की ओर से आयोजित ताज रंग महोत्सव के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रविवार को सूर सदन प्रेक्षागृह में किया गया। विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों को मुख्य अतिथि आईजी डीसी मिश्रा और संस्कार भारती के राष्ट्रीय संरक्षक योगेंद्र ने पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

समारोह में असम के डा. जगदीश पातगिरी को नाटक लेखन में उल्लेखनीय योगदान के लिए महाकवि कालिदास सम्मान से नवाजा गया। वरिष्ठ रंगकर्मी भूपेंद्र वर्मा को जगदीश शर्मा सम्मान, लक्ष्मी नारायण सरस को जितेंद्र रघुवंशी सम्मान, सीआर मैैत्री को अखिल शर्मा सम्मान, नृत्य के क्षेत्र में मीना केतन साहू, आशीष पिल्लई, गिरिराज चंदन बोरो, पूर्वा पांडेय को मीरा सम्मान से नवाजा गया। स्नेहा मधुसूदन, रिया सिंह, इतिशा भट्टाचार्य को राधारानी सम्मान, जस्मीन शैलेश राना, दिलीप राव और सनातन दीवारी को स्मिता पाटिल सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ नाट्य प्रस्तुति के लिए बरेली की संस्था के नाटक नारायण-नारायण को प्रथम पुरस्कार दिया गया। नाटक के निर्देशक संजय मठ को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया। नाटकों में अभिनय के लिए देवेंद्र कुमार मिश्र, लक्ष्मीनारायण सरस और अरसिया परवीन, आराधी वसुंधरा को पुरस्कार दिए गए। एकल नृत्य प्रतियोगिता, शास्त्रीय नृत्य, समूह लोक नृत्य आदि के विजेताओं को भी पुरस्कार दिए गए। अन्य अतिथियों में मेयर इंद्रजीत सिंह, सपा जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, पूर्व मेयर अंजुला सिंह माहौर, दिनेश बंसल कातिब, श्रीभगवान शर्मा, मुकेश जैन, राहुल चतुर्वेदी, राकेश जैन, डा. साक्षी बैजल, भारत भूषण गप्पी, गोपाल गुरु, हेमंत प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन संयोजक अलका सिंह व हेमंत गौड़ ने किया। समारोह में लालाराम तैनगुरिया, कैप्टन मुकेश, हरी सिंह गहलोत, सोमनाथ यादव, मदन मोहन शर्मा, रोहित कत्याल, रितु गोयल, संजीव गोयल, ध्रुव वर्मा आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed