फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taking risks in reverence, kanwariyas are seen overloaded on loader vehicles

श्रद्धा में उठा रहे जोखिम, लोडर वाहनों पर ओवरलोड सवार नजर आ रहे कांवड़िए

Mon, 25 Jul 2022 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Taking risks in reverence, kanwariyas are seen overloaded on loader vehicles
कासगंज। श्रावण मास में भोले की भक्ति का माहौल तीर्थ नगरी से गंगा घाटों तक बना हुआ है। शिव की भक्ति चारों ओर दिखाई दे रही है, लेकिन भक्ति में शिव भक्तों की श्रद्धा नजर आ रही है। वहीं पल पल उनकी जान का जोखिम भी नजर आ रहा है।
विज्ञापन

भक्ति में डूबे शिव भक्तों को जान की परवाह नहीं है और वे लगातार जोखिम उठा रहे हैं। खासकर यह जोखिम कांवड़ भरने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी ज्यादा नजर आ रहा है। क्योंकि ज्यादातर श्रद्धालु अपने अपने स्थानों से लोडर वाहनों को किराए पर लेकर उसमें सवार होकर पहुंच रहे हैं। हालांकि लोडर वाहन सवारियों के लिए प्रतिबंधित हैं, लेकिन इन लोडर वाहनों में कांवड़िए क्षमता से अधिक संख्या में सवार होते हैं और फिर रास्ते भर भक्ति में डूबकर कभी नृत्य करते नजर आते हैं तो कभी वाहन के ड्राइवर केबिन पर चढ़कर बैठ जाते हैं और भगवान भोले नाथ की जय जयकार करते हैं।
विज्ञापन

भक्ति में डूबे कांवड़िए लोडर वाहनों में यात्रा के दौरान जोखिम को भूल रहे हैं। ऐसे नजारे कासगंज और तीर्थनगरी सोरोंजी के मार्ग पर लगातार नजर आ रहे हैं। जिनमें कांवड़ियों की जान पर जोखिम नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed