फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   takes sample soap sample fail

जांच में साबुन और सैनिटाइजर का नमूना फेल

Thu, 19 Nov 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
takes sample soap sample fail
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जांच के लिए भरे गए दो नमूने फेल हो गए हैं। इसमें एक परजीवी नाशक साबुन (परमैथरिन सोप) और सैनिटाइजर शामिल है। रिपोर्ट आने के बाद दोनों के विक्रेता और निर्माता को नोटिस जारी किया गया है। जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सितंबर में औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने जिले में अलग-अलग मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। रिपोर्ट आई तो दो नमूने फेल हो गए। इसमें दिव्या मेडिकल स्टोर एंड सर्जिकल स्टोर ललूपुर से लिया गया परमैथरिन सोप आठ प्रतिशत और न्यू अनिल मेडिकल स्टोर कचहरी रोड से लिया गया हैंड सैनिटाइजर शामिल है।
विज्ञापन

नमूने फेल आने पर विक्रेताओं के साथ ही साबुन निर्माता कंपनी जेनिका हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार और सैनिटाइजर बनाने वाले कंपनी सचान फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड इंदौर को नोटिस जारी किया गया है। जवाब आने के बाद विशेष न्यायालय आगरा में वाद दायर किए जाएंगे। औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने बताया कि जांच में दो नमूने फेल पाए गए हैं। दोनों के विक्रेता और निर्माता को नोटिस भेजा गया है। जवाब आने के बाद वाद दायर करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए फेल हुए नमूने
जांच में फेल हुए दोनों नमूने अलग-अलग कारणों से फेल हुए। परमैथरिन सोप में दवा की मात्रा आठ प्रतिशत की अपेक्षा 6.7 प्रतिशत ही निकली। सैनिटाइजर पर लगे लेबल में जानकारी गलत दर्ज की गई थी। औषधि निरीक्षक के अनुसार परमैथरिन सोप का प्रयोग पशुओं में परजीवीनाशक के रूप में और सैनिटाइजर का उपयोग जीवाणुनाशक के रूप में किया जाता है।
तेल, रिफाइंड और मूंगफली दाना का नमूना भरा
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण अभियान चलाकर रिफाइंड, मूंगफली का दाना और तेल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। साथ ही नोटिस भी जारी किया गया है।
अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत के नेतृत्व में टीम ने पुरानी मैनपुरी क्षेत्र में खाद्य तेल विक्रेता विशाल गुप्ता के कटरा स्थित गोदाम से सरसों के तेल के दो और रिफाइंड सोयाबीन तेल का एक नमूना लिया है।
टीम ने खुले में रखे सरसों के तेल को सील करने के साथ ही साफ-सफाई के लिए भी नोटिस जारी किया है। इसके बाद टीम धारऊ स्थित वीएसआर इंटरप्राइजेज मूंगफली प्लांट पर पहुंची। यहां टीम ने मूंगफली के दाना का नमूना लेने के साथ ही साफ-सफाई के लिए नोटिस जारी किया।
टीम ने कुल चार नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, देवेंद्र कुमार, सहायक गौरव मिश्रा मौजूद रहे। संवाद
कीटनाशक दवाओं के 16 नमूने भरे
मैनपुरी। कृषि विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर छापा मारकर 16 कीटनाशक दवाओं के नमूने भरे हैं। वहीं एक उर्वरक का नमूना भी लिया गया है। इस मौके पर उप कृषि निदेशक डीवी सिंह और जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने तहसील क्षेत्रों में कार्रवाई की।
इस दौरान मैनपुरी में उप जिलाधिकारी सदर ऋषिराज के नेतृत्व में जिला कृषि अधिकारी ने कीटनाशक दवा विक्रेताओं की दुकान पर छापा मारा। स्टेशन रोड स्थित सतीश बीज भंडार से एक, अमित बीज एजेंसी से दो, आगरा रोड स्थित प्रकाश बीज भंडार से दो और अवस्थी बीज भंडार से एक दवा का नमूना लिया।
वहीं भोगांव में उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार सोनी के नेतृत्व में जिला कृषि अधिकारी ने अजय बीज भंडार से दो और महिमा बीज एजेंसी से दो नमूने लिए। इसे अलावा कुरावली में उप जिलाधिकारी मानसिंह पुंडीर के साथ जिला कृषि अधिकारी ने क्षत्रिय खाद भंडार से दो और राजेश एंड कंपनी से दो कीटनाशक दवाओं के नमूने लिए।

करहल में उप जिलाधिकारी रतन वर्मा के नेतृत्व में उप कृषि निदेशक ने ओम बीज भंडार से कीटनाशक का एक और गुप्ता ट्रेडर्स से कीटनाशक और जिंक के नमूने लिए। चेकिंग के दौरान तीन दुकानें बंद मिलने पर उन्हें नोटिस जारी करने के आदेश दिए। सभी 17 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed