फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Take short revision work seriously

संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य गंभीरता से करें

Sun, 21 Nov 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Take short revision work seriously
मैनपुरी। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने रविवार को विशेष बूथ दिवस पर कई मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदाता सूची अपडेशन कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। बूथ लेवल अधिकारियों, पदाभिहीत अधिकारियों से कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य गंभीरता से करें। 80 आयु वर्ग, दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन का कार्य पारदर्शी तरीके से करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घर-घर भ्रमण के दौरान गांव, वार्ड, मोहल्ले में मतदाता सूची पढ़ते समय की फोटोग्राफी कराकर उसे सुरक्षित रखा जाए। निर्धारित फॉर्म भरवाते समय सभी प्रविष्टियां मौके पर ही पूरी की जाएं। गोला बाजार के बूथों के भ्रमण के दौरान भाग- 78, 83, 84 आंशिक में गली, मोहल्ले का निर्धारण न पाए जाने पर तहसीलदार सदर, क्षेत्रीय लेखपाल से नाराजगी जताई। कम्पोजिट विद्यालय गोला बाजार के बूथ संख्या 79, 81, 83 पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को बूथ लेवल अधिकारी के रूप में तैनात किए जाने पर तहसीलदार सदर से कहा कि कम से कम तृतीय श्रेणी के कर्मी की तैनाती की जाए। पूर्व में तैनात अनुसेवक का पुनरीक्षण कार्य में सहयोग लिया जाए। तहसीलदार सदर राजकुमार, अनिल सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने निरीक्षण किया
करहल। मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान के तहत अपर आयुक्त मंजूलता ने करहल तहसील क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। सिमरऊ, कुतुबपुर, अंडनी, नगला मदारी, बुझिया, टकैया पोलिंग बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के कार्य का निरीक्षण किया और निर्देश दिए। एडीएम रामजी मिश्रा, एसडीएम आरएन वर्मा, कानूनगो अरविंद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed