फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Take last chance to apply for admission in ITI today

Agra News: आईटीआई में लें प्रवेश को आवेदन का आज अंतिम मौका

Sun, 04 Aug 2024 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 Aug 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Take last chance to apply for admission in ITI today
कासगंज। आईटीआई करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन करने का रविवार को अंतिम मौका है। यदि इस मौके पर चूक गए तो आईटीआई करने से वंचित हो सकते है। अभी तक जिले में लगभग 1400 छात्रों ने ही अपने आवेदन किए हैं। जिले में दो राजकीय आईटीआई संचालित हैं। सभी 12 ट्रेड में आईटीआई की व्यवस्था है। किसरोली आईटीआई में तीन एडवांस ट्रेडों में भी प्रवेश हो रहे हैं। इसके अलावा 24 निजी आईटीआई संचालित हो रहे हैं। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिसकी अंतिम तिथि चार अगस्त है। सामान्य, पिछड़ा वर्ग हेतु 250 रुपये एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति हेतु 150 रुपये शुल्क जमा होगा।
विज्ञापन

इन ट्रेड में ले सकते हैं प्रवेश :
राजकीय आईटीआई किसरौली में फिटर, विद्युत कार, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, रेफ्रिजरेटर एंड एसी, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमैन, वेल्डर, कोपा, आशुलिपिक हिंदी, सिलाई, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी हैं। टाटा के सहयोग से-रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एडवांस प्लंबिग में प्रवेश लिए जा सकते हैं। राजकीय आईटीआई पटियाली में फिटर, विद्युत कार, इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक, रेफ्रिजरेटर एंड एसी, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमैन, वेल्डर, कोपा, आशुलिपिक हिंदी, मेडिकल इलेक्ट्रोनिक्स एवं फैशन टेक्नोलॉजी ट्रेड हैं। इनमें युवा अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed