{"_id":"60b7b0dd8ebc3e55570973e1","slug":"take-five-samples-of-mustard-oil-and-send-it-for-testing-mainpuri-news-agr4941791181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों के तेल के पांच नमूने लेकर जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों के तेल के पांच नमूने लेकर जांच के लिए भेजे
विज्ञापन
मैनपुरी। सरसों के तेल में मिलावट की आशंका पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को शहर में अभियान चलाया। टीम ने अभियान चलाकर सरसों के तेल के पांच नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। वहीं बिना लाइसेंस बिक्री करने पर तीनों विक्रेताओं को नोटिस जारी किया है।
अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। टीम पहले वेदराम स्पेलर ज्योंती रोड मैनपुरी पहुंची। यहां से सरसों के तेल के दो नमूने लिए। इस दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने दीपांशु राठौर ऑयल स्पेलर ज्योंति तिराहा से एक और हरिओम आटा चक्की एवं स्पेलर भांवत चौराहा से दो नमूने लिए।
कुल पांच नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वहीं बिना लाइसेंस सरसों के तेल की बिक्री करने पर तीनों विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। टीम ने निर्देशित किया कि मिलावटी तेल की बिक्री न की जाए। यदि मिलावट सामने आती है तो विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डॉ. राजीव कुमार, डीके वर्मा शामिल रहे।