फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Take action against those who violate the code of conduct

आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर करें कार्रवाई

Sat, 27 Mar 2021 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Take action against those who violate the code of conduct
मैनपुरी। एसपी कार्यालय में शनिवार को सभी सीओ, प्रभारी व थानाध्यक्षों के साथ चुनाव संबंधी बैठक हुई। इसमें एसपी ने साफ कहा कि आचार संहिता उल्लंघन करने वालों पर नजर रखें। यदि कोई ऐसा करता है तो उस पर देरी किए बिना कार्रवाई करें। चुनाव को अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा होने के साथ ही शुक्रवार से जिले में आचार संहिता लागू हो चुकी है। 19 अप्रैल को द्वितीय चरण में जनपद में मतदान होना है। इस बीच सभी तैयारियां पूर्ण किए जाने को लेकर अधिक समय नहीं है। शनिवार को एसपी अविनाश पांडेय ने कार्यालय पर सभी सीओ, प्रभारी व थानाध्यक्षों की चुनाव संबंधी बैठक ली। इसमें स्पष्ट किया गया कि आचार संहिता उल्लंघन के मामलों पर विशेष सर्तकता बरतें।
विज्ञापन

यदि कहीं पर अराजक तत्व सक्रिय हैं और किसी भी तरह से वह चुनाव प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। तो उनक खिलाफ बगैर विलंव किए कार्रवाई करें। क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर, वांछित अपराधियों की शीघ्रता के साथ धरपकड़ करें। इसके अलावा शस्त्रों को समय रहते जमा कराए जाने को लेकर तेजी के साथ लगे। बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर एएसपी मधुवन कुमार सहित सभी सीओज व प्रभारी/थानाध्यक्ष मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed