फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Take a pledge to follow the ideals of Shyama Prasad

श्यामा प्रसाद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लें

Thu, 23 Jun 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Take a pledge to follow the ideals of Shyama Prasad
मैनपुरी। भोगांव रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर बृहस्पतिवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि आज के समय में भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांत और आदर्श प्रासंगिक हैं। हमको उन पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के रास्ते पर ही चल रही है। उनकी योजनाओं और आदर्शों को आगे बढ़ाया जा रहा है। पार्टी के विस्तार में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की नीतियां काम आ रही हैं। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में एकरूपता है। पूरे देश की जनता भाजपा को स्वीकार कर चुकी है। हर प्रदेश में भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। युवाओं को पार्टी के महापुरुषों के इतिहास की जानाकरी दी जानी चाहिए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिव ओंकार नाथ पचौरी, साधना तिवारी, ममता राजपूत, प्रेम सिंह शाक्य, ज्ञानेंद चौहान, उत्तम गुप्ता, प्रदीप चौहान राज, भूपेंद्र यादव, विशाल वाल्मीकि, वीरेंद्र शाक्य, साधना गुप्ता, कविता राठौर, अनूप मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद में भाजपा पौधरोपण कार्यक्रम चलाएगी। मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया कि पार्टी द्वारा 23 जून से छह जुलाई तक पौधे रोपे जाएंगे। पौधरोपण कार्यक्रम मंडल स्तर तक चलाया जाएगा। पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed