फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj's parking lot is on the ground in front of the selfie point, people struggle for benches, water, and toilets. After the closure of the Shilpgram parking lot, it has been reopened on Dhandhupura Road.

Agra News: सेल्फी पॉइंट के सामने मैदान पर ताज की पार्किंग, बेंच-पानी, टॉयलेट के लिए जूझे लोग, शिल्पग्राम पार्किंग बंद होने के बाद धांधूपुरा रोड पर हुई शुरूआत

Thu, 04 Jun 2026 12:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Taj's parking lot is on the ground in front of the selfie point, people struggle for benches, water, and toilets. After the closure of the Shilpgram parking lot, it has been reopened on Dhandhupura Road.
आईलव आगरा सेल्फी पॉइंट के पास पार्किंग में खड़े वाहन।  - फोटो : योगेश कुशवाहा
आगरा। ताजमहल पूर्वी गेट स्थित शिल्पग्राम पार्किंग बंद होने के बाद बुधवार को आई लव आगरा सेल्फी पॅाइंट के सामने के मैदान पर पार्किंग शुरू की गई। यहां एक दिन पहले बुलडोजर से झाड़ियां काटने के साथ मैदान को समतल किया गया था। हालांकि पहले दिन पर्यटकों को बैठने के लिए बेंच, पानी और टॉयलेट की परेशानी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

ताजमहल पूर्वी गेट पर शिल्पग्राम को 31 मई को बंद कर दिया गया था। वैकल्पिक पार्किंग स्थल के रूप में धांधूपुरा रोड पर बने मैदान को चुना गया, लेकिन बारिश का पानी भर जाने से यहां मंगलवार को पार्किंग शुरू न हो सकी। बुधवार को पार्किंग शुरू की गई। पहले दिन 40 से ज्यादा बसें और 500 से ज्यादा कारें पहुंचीं। यहां शिल्पग्राम की तरह से सैलानियों को बैठने की सुविधा, टॉयलेट, स्वच्छ पेयजल, ई-वाहनों की चार्जिंग आदि की सुविधा नहीं मिलीं। हालांकि गोल्फ कार्ट का संचालन बुधवार से शुरू करा दिया गया। यूपी टूरिज्म के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि जल्द ही टॉयलेट सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां गाइड सुविधा केंद्र भी बनाया जाएगा, जो अस्थायी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed