फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tajmahal Ticket Black Market One Man Arrests

ताजमहल के टिकटों की कालाबाजारी, एक युवक गिरफ्तार, सीमित संख्या का फायदा उठा रहे लपके

Mon, 02 Nov 2020 12:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 02 Nov 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Tajmahal Ticket Black Market One Man Arrests
ताजमहल - फोटो : Self
ताजमहल के टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में पुलिस ने मलको गली से युवक सलमान को गिरफ्तार कर लिया। वह 50 रुपये वाला टिकट 150 तक में और 200 वाला 400 तक में बेच रहा था। ताज पर टिकट न मिलने से मासूस सैलानी उससे टिकट खरीदने के लिए मजबूर थे। पुलिस का कहना है कि सलमान पहले लपकागीरी करता था।
विज्ञापन


ताजमहल में 5000 पर्यटकों को प्रतिदिन प्रवेश की अनुमति है। संख्या निर्धारित किए जाने का फायदा लपके उठा रहे है। पर्यटन थाना प्रभारी इकबाल हैदर ने पश्चिमी गेट के पास सलमान को टिकट का प्रिंट बेचते गिरफ्तार कर लिया। मलको गली के पास रहने वाले राज के प्रिंटर से टिकट प्रिंट कराए गए। पर्यटन थाना प्रभारी ने बताया कि ताजमहल के टिकटों की कालाबाजारी रोकने को कई लोगों के यहां छापेमारी भी की जा रही है।
विज्ञापन


सुबह ही टिकट खरीद लेते हैं लपके
गिरफ्तार लपके ने बताया कि सुबह को ही लपके टिकट खरीद लेते हैं। ताज के लिए अधिकतम 5000 सैलानियों को ही प्रवेश मिलता है। ऐसे में जितने टिकट लपके खरीद लेते हैं,उतने ही सैलानियों को नहीं मिल पाते हैं। ये इधर उधर भटकते हैं तो लपके इन्हें दो से तीन गुना दामों पर टिकट बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Tajmahal Ticket Black Market One Man Arrests
ताजमहल पर ऑनलाइन टिकट के लिए क्यूआर कोड स्कैन करते सैलानी - फोटो : अमर उजाला
रविवार दोपहर 12 बजे ही दोपहर के स्लाट की सभी टिकटें बुक हो गईं। एडवांस टिकट बुकिंग नहीं कराने वाले पर्यटकों को ताजमहल देखे बगैर लौटना पड़ा। स्लॉट की टिकटें सुबह बड़ी तेजी से बुक हुई।

दोपहर में 12 बजे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे के जरिए जो सैलानी ताजमहल पर पहुंचे, उन्हें टिकट नहीं मिल पाया। ताजमहल पहुंचकर टिकट बुक करने का प्रयास करने वाले पर्यटकों को निराशा हाथ लगी।

मायूस पर्यटकों को ताजमहल के पूर्वी व पश्चिमी गेटों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर रवाना किया। इन पर्यटकों को उन्होंने दशहरा घाट और मेहताब बाग की ओर भेजा, जिस वजह से रविवार को मेहताब बाग पर 397 पर्यटक पहुंचे।
 

4510 सैलानियों ने रविवार को देखा ताज

रविवार को 4510 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। इनमें 4496 भारतीय पर्यटक और 14 विदेशी पर्यटक थे। इनमें से 1814 पर्यटकों ने मुख्य गुंबद पर शाहजहां और मुमताज की कब्र भी देखी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed