फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tajganj project would change after objection of ASI

एएसआई की आपत्ति से बदलेगा ताजगंज प्रोजेक्ट

Sat, 23 Jan 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 23 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
tajganj project would change after objection of ASI
ताजगंज प्रोजेक्ट का डिजायन और मैटेरियल अब फिर बदलेगा। एएसआई की आपत्तियों के बाद आखिर प्रदेश सरकार ने प्रोजेक्ट पर अपनी जिद छोड़ दी और एएसआई के सुझावों के मुताबिक ही काम करने पर सहमति जताई। दिल्ली में शुक्रवार को एएसआई के जनपथ स्थित मुख्यालय पर महानिदेशक स्तर की वार्ता के बाद तय हुआ कि रेड सैंड स्टोन ही लगाया जाएगा और प्रोजेक्ट में जरूरी बदलाव किए जाएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर को जनपथ मुख्यालय में एएसआई के महानिदेशक राकेश तिवारी और प्रदेश के पर्यटन महानिदेशक नवनीत सहगल की ताजगंज प्रोजेक्ट को लेकर वार्ता हुई। बैठक के बाद सचिव पर्यटन नवनीत सहगल ने अमर उजाला को बताया कि एएसआई ने डिजाइन के संबंध में कुछ सुझाव दिए थे। राज्य सरकार उस सुझाव पर सहमत है। ताजमहल की 500 मीटर परिधि में बनाई जा रही सड़क पर पत्थरों पर एएसआई के सुझाव माने गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि 29 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में ताजगंज प्रोजेक्ट को लेकर सुनवाई होनी है। उससे पहले एएसआई अपनी रिपोर्ट नेशनल मॉन्यूमेंट अथारिटी को सौंपेगी और यही रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में भी पेश की जाएगी। यूपी टूरिज्म ने ग्रेनाइट की जगह पहले ही रेड सैंड स्टोन को लगाने पर सहमति पत्र एएसआई को दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताज में पानी न भरने की हिदायत
ताजमहल के तीनों प्रवेश द्वारों के सड़क से नीचे होने पर पानी ताज के अंदर भरता है। एएसआई की इस आपत्ति पर भी यूपी टूरिज्म के सचिव पर्यटन नवनीत सहगल से एएसआई महानिदेशक ने चर्चा की। उन्होंने कहा कि ताज में पानी न भरे, इसका इंतजाम किया जाए। यूपी टूरिज्म और राजकीय निर्माण निगम ने ड्राइंग के साथ एएसआई अधिकारियों को पूरे प्लान की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed