{"_id":"5803d52e4f1c1b6f5128e447","slug":"tajganj-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजगंज प्रोजेक्ट को 29 करोड़ और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजगंज प्रोजेक्ट को 29 करोड़ और मिले
ताजगंज प्रोजेक्ट को 29 करोड़ और मिले
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
s
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाली योजनाओं में से एक ताजगंज प्रोजेक्ट के लिए शासन ने 29.48 करोड़ रुपये की छठी और अंतिम किस्त जारी कर दी है। यह धनराशि पर्यटन के महत्व वाले ताजगंज वार्ड और ताजमहल के मुख्य मार्गों के उच्चीकरण पर खर्च की जाएगी।
ताजगंज प्रोजेक्ट लगभग पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव छह अक्तूबर को इसका शुभारंभ करना था। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम ने इसको लेकर प्रोजेक्ट को फाइनल टच देना शुरू कर दिया था। मगर, सीएम का कार्यक्रम स्थगित होने से निर्माण निगम ने भी कार्य की गति धीमी कर दी थी। प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने कार्य को अंतिम रूप प्रदान करने के लिए प्रोजेक्ट के लिए आखिरी किस्त जारी कर दी है। अब तक 167.79 करोड़ इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार से जारी हो चुके हैं। कुत्ता पार्क के आसपास भी काफी विकास कार्य कराए गए हैं। बिजली और अन्य केबल अंडरग्राउंड कर दी गई हैं। बता दें कि ताजमहल के पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी गेट की तरफ लाल रंग के पत्थरों से क्षेत्र कायाकल्प किया जा चुका है। अब ताजमहल को जोड़ने वाले मार्गों की दशा सुधारी जाएगी। ताकि पर्यटकों को ताजमहल के आसपास ही नहीं, यहां तक पहुंचने वाले मार्गों से ही ताजनगरी पहुंचने की अनुभूति हो सके।