{"_id":"582b4eba4f1c1b7c228fedb2","slug":"taj-today-three-hours-off-the-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज: आज तीन घंटे सैलानियों का प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज: आज तीन घंटे सैलानियों का प्रवेश बंद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
पत्नी निकेमा रिवलिन के साथ ताज देखेंगे इजरायल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन, सुबह 9:40 से 12:30 बजे तक बंद रहेगा ताज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आज दोपहर में ताजमहल देखने का कार्यक्रम तय कर रहे हों तो अपने प्रोग्राम में जरा बदलाव कर लीजिए, क्योंकि ताजमहल बुधवार सुबह 9:40 से 12:30 बजे तक आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। इजरायल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन अपनी पत्नी निकेमा रिवलिन के साथ मुहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करेंगे। उनकी विजिट के कारण ताजमहल की तीनों बुकिंग विंडो तीन घंटे के लिए बंद रहेंगी।
इजरायल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन बुधवार को आगरा में होंगे। अपने स्पेशल चार्टर से खेरिया एयरपोर्ट पर उतरने के बाद इजरायली राष्ट्रपति सुबह 11 बजे ताजमहल पहुंचेंगे। पत्नी निकेमा रिवलिन के साथ आ रहे इजरायली राष्ट्रपति की विजिट के लिए ताजमहल को तीन घंटे आम पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम ने बताया कि सुबह 9:40 से ताजमहल के तीनों गेटों पर मौजूद बुकिंग विंडो बंद हो जाएंगी। विजिट 12:30 बजे तक चलेगी, तब तक ताज में आम सैलानी नहीं जा पाएंगे।
टूर आपरेटरों और गाइडों ने भी सैलानियों को सलाह दी है कि ऐसे में ताजमहल के दीदार के लिए सुबह 9:30 से दोपहर तक न जाएं। इसकी जगह आगरा किला या फतेहपुर सीकरी या अन्य स्मारकों की विजिट की जा सकती है।