फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj mahotsav

लिपट तिरंगे में शहीद बन आ गया

Wed, 24 Feb 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 24 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Taj mahotsav
सूर एवं नजीर को समर्पित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन शिल्पग्राम के मुख्य मंच पर हुआ। देर रात तक यहां हास्य व्यंग्य और ओज के साथ श्रृंगार रस की बयार बहती रही। कवि सम्मेलन का उदघाटन कमिश्नर प्रदीप भटनागर ने किया। आयोजन समिति ने सभी कवियों का मंच पर स्वागत, सम्मान किया।
विज्ञापन

जाट आंदोलन, जेएनयू विवाद से लेकर पठान कोट हमला कवि सम्मेलन में छाया रहा। व्यंग्यकारों ने अपनी नजर से देश के मौजूदा हालात में राजनेताओं पर व्यंग्य कसे। पदमश्री डा. अशोक चक्रधर, सोम ठाकुर, अरुण जैमिनी, विनीत चौहान, प्रमोद तिवारी, महेंद्र अजनबी, कविता किरन, अजातशत्रु, महेश दुबे और पूनम वर्मा को सुनने के लिए श्रोता बड़ी संख्या में पहुंचे। अशोक चक्त्रस्धर और सोम ठाकुर को सुनने के लिए देर रात तक श्रोता शिल्पग्राम में बैठे रहे। कवि सम्मेलन से पहले मुख्य मंच पर शाम 7 बजे से रीता देव ने शास्त्रीय गायन, यशोदा सक्सेना ने नृत्य, सुचिता वाजपेयी ने गजल और फहीम खान ने गाना पेश किया। मुशायरे की अपेक्षा कवि सम्मलेन में लोग रात तक रहे। कवि सम्मेलन में डीएम पंकज कुमार, कॅप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव, के सी श्रीवास्तव सहित सैकड़ो लोग देर रात तक रहे। संचालन विनीत चौहान ने किया।
विज्ञापन

   अजातशत्रु ने आज की पीढ़ी की बदली हुई भाषा को कुछ  यूँ बताया
फेसबुक जैसा फेस तुम्हारा, आँखे है गूगल जैसी
डीजीपी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी अशोक मनहर ने शहीदों की शान में कविता सुनाई
लिपट तिरंगे में शहीद बन आ गया।
कविता किरन ने सुनाया
समय की झील से मोती प्रणय के चुन नही पाये
जो कहना चाहते थे, वही सुन नही पाये तुम
पवन आगरी ने रोजमर्रा की जिंदगी से जुडी हास्य कवितायें सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed