फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahotsav 2025: Dr. Gulati and Gutthi gave a dose of comedy to the audience

ताजमहोत्सव 2025: डॉ. गुलाटी और गुत्थी ने दी दर्शकों को कॉमेडी की डोज, हंसते-हंसते लोटपोट हुआ दर्शक

Wed, 26 Feb 2025 01:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Feb 2025 01:54 PM IST
सार

टीवी पर ‘द कपिल शर्मा शो’ से मशहूर हुए डॉ. गुलाटी का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील ग्रोवर ने मंगलवार को ताज महोत्सव में दर्शकों को अपने लतीफ़ों से गुदगुदाया। देर रात 11 बजे के वाद वह शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर डॉ. गुलाटी बनकर पहुंचे। कॉमेडी की डोज वह थोड़ी देर ही दे सके। देर होने के कारण वह मंच पर कुछ समय के लिए ही रुके।
 

विज्ञापन
Taj Mahotsav 2025: Dr. Gulati and Gutthi gave a dose of comedy to the audience
सुनील ग्रोवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजमहोत्सव के मंच पर सुनील ग्रोवर के पहुंचते ही दर्शकों ने जोर-जोर से गुत्थी और डॉ. गुलाटी का शोर शुरू कर दिया। देर से आए अभिनेता ने आगरा के लोगों का स्वागत किया और अपना कॉमेडी शो पेश किया। उन्होंने कहा कि आगरा मुहब्बत की नगरी है। वह यहां बार-बार आना चाहेंगे।
विज्ञापन


देर रात तक दर्शक उनके कॉमेडी शो के लिए इंतजार करते रहे। रात 11 बजे के बाद ही वह मंच पर आए। उससे पहले अभिनेता अक्षय कुमार के डुप्लीकेट विकल्प मेहता ने अक्षय की तरह मंच पर प्रस्तुति दी। अक्षय कुमार की हूबहू आवाज और स्टाइल दिखाकर विकल्प ने दर्शकों को रात 11 बजे तक शिल्पग्राम में रोके रखा। एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कलाकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


शिल्पग्राम के मंच पर शाम से ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई। रजत प्रसन्ना ने बांसुरी वादन पेश किया तो कावेरी ने गौडिया नृत्य की जोरदार प्रस्तुति दी। रश्मि उपाध्याय ने लोक गीत सुनाए, वहीं सुनीता टिकरे ने शास्त्रीय गायन और प्रिया गौतम ने बैले की प्रस्तुति दी। देर रात तक शिल्पग्राम में दर्शकों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर बाजार के मंच पर कथक की धूम
सदर बाजार में हुए ताज महोत्सव के कार्यक्रम में कथक की प्रस्तुति बच्चियों ने दी। ईश्वर सिंह खींची ने राजस्थानी गीतों को सुनाया। इसके बाद विश्व रिकॉर्डधारी डॉ. प्रमोद कुमार कटारा ने स्विस बॉल पर बैलेंस करते हुए गानों की प्रस्तुति देकर सभी को अचंभित कर दिया। विशाल अग्रवाल के बैंड रॉक शटर ने बॉलीवुड मिक्स गीतों से सभी को आनंदित किया। मौजूद्दीन के डायमंड बैंड ने सूफी गीतों ‘मेरी जिन्दगी है तू, हल्का हल्का सुरूर, नित खैर, दमा दम मस्त कलंदर’ से पूरे माहौल को सूफियाना संगीत से सराबोर कर दिया। कलाकारों को सुशील सरित ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। रोहन सिंह, बबलू खान, दया शंकर और किशोर ने वाद्य यंत्रों पर संगत दी। मंच संचालन विक्रम शुक्ला, सुशील सरित और काजोल ने किया। व्यवस्था दया शंकर ने संभाली।


महोत्सव 2 तक, समापन कल
ताज महोत्सव 2 मार्च तक चलेगा, लेकिन समापन 27 फरवरी को होगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ताज महोत्सव के शिल्पग्राम में होने वाले समापन समारोह में 27 फरवरी को शामिल होंगे। वह श्रेष्ठ उत्पाद विक्रेताओं को सम्मानित करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed