Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahotsav 2024 Yamuna Aarti will be organized on lines of Ganga Aarti at Etmaddaula View Point

Taj Mahotsav 2024: ताज महोत्सव में गंगा आरती की तर्ज पर यमुना आरती, एत्माद्दौला व्यू पॉइंट पर होगा आयोजन

Thu, 15 Feb 2024 11:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Feb 2024 11:38 PM IST
सार

ताज महोत्सव में इस बार यमुना आरती का भव्य आयोजन होगा। खास बात ये है कि वाराणसी में  गंगा आरती की तरह यमुना आरती को भी भव्य रूप देने की तैयारी है।

 

विज्ञापन
Taj Mahotsav 2024 Yamuna Aarti will be organized on lines of Ganga Aarti at Etmaddaula View Point
यमुना मैया की आरती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 17 से 28 फरवरी के बीच शिल्पग्राम में आयोजित किए जा रहे ताज महोत्सव के दौरान यमुना नदी के किनारे एत्माद्दौला व्यू पॉइंट पर हर शाम आरती की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव के साथ आरती स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


शिल्प, कला और संस्कृति के उत्सव ताज महोत्सव में नगर निगम यमुना आरती कराएगा। 17 से 28 फरवरी के बीच यह आरती हर शाम होगी। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि वाराणसी में गंगा आरती की तर्ज पर यमुना आरती होगी। इसके लिए उसी तरह से तैयारियां की जा रही है। यमुना नदी में अस्थायी आरती मंच का निर्माण किया जाएगा। श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी। 
विज्ञापन


आकर्षक विद्युत सजावट के आकर्षक प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। निगम इसके लिए नदी किनारे सफाई अभियान चला रहा है। ताज के पार्श्व में ग्यारह सीढ़ी स्मारक के पार्क में भी कार्यक्रम होेने पर निगम सफाई करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed