Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahotsav 2024 Date Venue And Program List Starts From 17 Till 27 Feb in agra

Taj Mahotsav 2024: गीत, गजल, नाट्य संग बिखरेंगे संस्कृति के रंग, पहली बार आसमान से निहारेंगे ताज

Fri, 09 Feb 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Feb 2024 12:02 AM IST
सार

ताज के आंगन में होने वाले 32वें ताज महोत्सव की पत्रिका का विमोचन हुआ। ताज महोत्सव में पहली बार हॉट एयर बैलून से ताज के दर्शन हो सकेंगे। इसके साथ ही बाइक और कार रैली का रोमांच भी मिलेगा।
 

विज्ञापन
Taj Mahotsav 2024 Date Venue And Program List Starts From 17 Till 27 Feb in agra
32वें ताज महोत्सव की पत्रिका का विमोचन हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में हॉट एयर बैलून से खुले आसमान की सैर। घोड़े व ऊंट की सवारी, पारंपरिक परिधान पहनकर दौड़। सतरंगी पतंगों की उड़ान, कार और बाइक रैली का रोमांच। ये सब होगा इस बार 32वें ताज महोत्सव में। बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने 17 से 27 फरवरी तक चलने वाले 10 दिवसीय महोत्सव की पत्रिका का विमोचन किया।
विज्ञापन


होटल ताज खेमा में कार्यक्रमों की घोषणा के दौरान डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, सीडीओ प्रतिभा सिंह व संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


महोत्सव समिति की अध्यक्ष व मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने बताया कि शिल्पग्राम, सूरसदन, ग्यारह सीढ़ी पार्क, आई लव सेल्फी पॉइंट, ताज व्यू गार्डन, सदर बाजार में प्रस्तुतियां होंगी। बाॅलीवुड के गायकों संग स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला के प्रदर्शन के लिए मंच मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यंजन, कला एवं सस्कृति का संगम होगा। विकसित भारत के संकल्प संग ताज महोत्सव का रंग चढ़ेगा। संस्कृति और समृद्धि की थीम पर आयोजित हो रहा महोत्सव इस बार खास होगा। उन्होंने बताया कि सभी स्थलों पर कार्यक्रम तय हो चुके हैं।

पहली बार सूर सरोवर पक्षी विहार, कीठम में बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल, साइकिल रैली, फोटो गैलरी व वॉल पेटिंग प्रतियोगिता होगी। होटल डबल ट्री बाई हिल्टन में आगरा बियांड ताज सेमिनार होगी। जिसमें आगरा के शिव मंदिर व बटेश्वर मंदिर शृंखला पर चर्चा होगी। ताजमहल के पश्चिमी गेट से पूर्वी गेट होते हुए अहमद शाह बुखारी दरगाह तक हेरिटेज वॉक होगी।

पुष्प प्रदर्शनी के अलावा दीपों से महाआरती में यमुना के घाट जगमगाएंगे। 1992 में ताज महोत्सव की शुरुआत हुई थी। तब से कला, शिल्प और व्यंजनों का यह महोत्सव हर साल नए आयाम जोड़ता जा रहा है।

इस बार ये होंगे खास कार्यक्रम
शिल्पग्राम में आर्ट एंड क्राफ्ट मेला 18 फरवरी से सुबह 10 बजे से प्रतिदिन चलेगा। 16 फरवरी को आई लव सेल्फी पॉइंट से शिल्पग्राम तक पारंपरिक परिधान दौड़ होगी। 24 से 25 फरवरी तक महताब बाग स्थित 11 सीढ़ी पार्क में पतंग उत्सव, हॉर्स व कैमल राइड होगी। 25 फरवरी को रूप कुमार राठौर की गजल और 18 फरवरी को यमुना महाआरती होगी। 18 फरवरी से ग्यारह सीढ़ी पार्क में हॉट एयर बैलून राइड होगी।


सभी स्थलों में पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी स्थलों पर शाम 5.30 से रात 10 बजे तक आयोजित होंगे। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां शिल्पग्राम में सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। 17 फरवरी को शिल्पग्राम में ब्रज की होली और सूरसदन में मीरा नृत्य नाटिका एवं मुशायरा से कार्यक्रम आरंभ होंगे। शिल्पग्राम में जहां जावेद अली, मधुश्री भट्टाचार्य, अंकित तिवारी, सलमान अली, ओसमान मीर का सूफी गायन, जस्सी, मोनाली ठाकुर, निजामी बंधु और तुलसी कुमार की आवाज का जादू बिखरेगा। सूरसदन में चाणक्य, दशावतार, बुरे फंसे गुलफाम, जीना इसी का नाम है... जैसे नाट्य मंचन होंगे। 21 फरवरी को भजन सम्राट अनूप जलोटा सूरसदन में भक्ति धारा बहाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed