{"_id":"63fa5187fde1a591060c3ac7","slug":"taj-mahots-na-news-c-25-1-agr1011-73960-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पवनदीप-अरुनिता की आवाज का चला जादू, झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पवनदीप-अरुनिता की आवाज का चला जादू, झूमे दर्शक
विज्ञापन
इंडियन आइडल विजेता पवनदीप ने ताज महोत्सव में दी प्रस्तुति
माई सिटी रिपोर्टर
आगरा।
शनिवार की रात ताज महोत्सव में पार्श्व गायक पवन दीप की आवाज का जादू चला। इंडियन आइडल विजेता पवनदीप ने इंडियन आइडल फेम अरुनिता के साथ मिलकर ऐसा समां बांधा कि लोग देर रात तक वाह-वाह कर उठे। शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर देर रात तक दर्शक उनके गीतों पर झूमते रहे।
शनिवार की शाम सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के लोक नृत्य की प्रस्तुति हुई। शनिवार होने के कारण ताज महोत्सव में दर्शकों की संख्या भी ज्यादा रही। बीते साल के मुकाबले पहले 5 दिनों में ही करीब 5000 दर्शक महोत्सव में ज्यादा आए हैं। वीकेंड के कारण शनिवार की देर रात तक महोत्सव में दर्शक बने रहे जो इंडियन आईडल फेम पवनदीप का इंतजार करते रहे। सबसे पहले मंच पर अरूणिता आई और उन्होंने बॉलीवुड के हिट नंबर गाए उसके बाद रात को 11:30 बजे पवनदीप ने मंच पर एंट्री की।
दर्शक बेसब्री से उनका इंतजार करते रहे। आते ही उन्होंने बॉलीवुड के एक से एक हिट गाने गाए तो युवा दर्शक उनके साथ थिरकने लगे।
तोयशी ने दी भरतनाट्यम की सुंदर प्रस्तुति ,,,,
शिल्पग्राम के मुक्ताकाशी मंच पर शनिवार को आगरा की उभरती कलाकार तोयशी घिल्डियाल ने शानदार प्रस्तुति दी। उनके नृत्य को देखकर श्रोताओं की तालियों की आवाज देखते ही बनती थी। तोयशी सेंट क्लेयर्स की नवी क्लास की छात्रा है और पिछले कई वर्षों से लगातार भरतनाट्यम के द्वारा ताज महोत्सव में अपनी प्रस्तुति दे रही हैं और इससे पहले भी उन्हें कई जगह पर अपनी प्रस्तुति दी है इस मौके पर श्री साईं सेवा मित्र मंडल और गढ़वाल भातृ सम्मेलन के सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है .