फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal will be protected by anti-drone system strict monitoring in yellow zone also

Taj Mahal: एंटी ड्रोन सिस्टम से होगी ताजमहल की सुरक्षा, यलो जोन में भी कड़ी निगरानी

Sat, 21 Sep 2024 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 09:09 AM IST
सार

ताजमहल की सुरक्षा अब और भी सख्त होने जा रही है। ताज की निगरानी के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम का प्रयोग किया जाएगा। इसके साथ ही कंट्रोल रूम में बड़ी स्क्रीन लगेगी।
 

विज्ञापन
Taj Mahal will be protected by anti-drone system strict monitoring in yellow zone also
एडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल और इंटेलिजेंस ब्यूरो की अपर महानिदेशक विनीता शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल का सुरक्षा घेरा और सख्त होगा। एंटी ड्रोन सिस्टम का प्रयोग होगा और रेड जोन में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों से संदिग्धों के चेहरे पहचानने से लेकर पर्यटकों की संख्या तक दर्ज की जाएगी। यलो जोन में बैरियर पर टायर किलर लगाएंगे। ताजगंज क्षेत्र में रहने वालों का सत्यापन होगा। ऊंची इमारतों पर निगरानी रखी जाएगी। ये दिशानिर्देश शुक्रवार को सर्किट हाउस में एडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल और इंटेलिजेंस ब्यूरो की अपर महानिदेशक विनीता शर्मा ने ताज सुरक्षा की बैठक में दिए।
विज्ञापन


दोनों अधिकारी सुबह 10:30 बजे ताजमहल पहुंचे। इस दाैरान पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गाैड, डीसीपी सिटी सूरज राय सहित सीआईएसएफ, एएसआई के अधिकारी माैजूद थे। दो घंटे तक निरीक्षण में अधिकारियों ने यलो और रेड जोन की सुरक्षा व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन


 

कंट्रोल रूम में लगेगी बड़ी स्क्रीन
ताजमहल के अंदर का परिसर रेड जोन में आता है। इसमें 55 कैमरे लगे हैं। ये बारिश में खराब हो जाते हैं। इन्हें बदलकर हाईटेक कैमरे (एएनपीआर) लगाए जाएंगे। कैमरों से संदिग्धों का चेहरा पहचाना जा सकेगा। परिसर में एक बार में कितने पर्यटक आए, यह भी पता चल जाएगा। कंट्रोल रूम को बड़े हाल में शिफ्ट किया जाएगा, इसमें बड़ी स्क्रीन लगेगी।



 
विज्ञापन

यलो जोन में भी कड़ी निगरानी
यलो जोन में बैरियर लगे हैं। एक बैरियर पश्चिमी गेट पार्किंग, दूसरा ताजगंज थाने के पास और तीसरा शिल्पग्राम पर है। यहां अनधिकृत वाहनों को रोकने के लिए टायर किलर लगाए जाएंगे। पूर्वी गेट के पास ताज से 150 मीटर की दूरी पर क्लाॅक रूम बनाने पर भी विचार किया गया।

 
विज्ञापन

इन पर भी हुआ विचार
- पर्यटकों को सही जानकारी देने के लिए पीए सिस्टम को मजबूत करें।
- पर्यटकों की शिकायत के लिए सक्रिय हेल्पलाइन और निवारण तंत्र बने।
- चेकिंग पॉइंट पर सामान की जांच के लिए स्कैनर मशीन लगाई जाएं।
- कैमरों को वीडियो एनालिटिक्स और फेशियल रिकाॅग्निशन साफ्टवेयर से जोड़ें।
- सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम को इंटीग्रेटेड मास्टर कंट्रोल रूम के साथ स्थापित करें।
- यमुना की तरफ मोटर बोट की संख्या बढ़ाई जाए।
- मेहताब बाग की तरफ 6 वाॅच टावरों पर पुलिस-पीएसी कर्मियों की सुविधा के लिए पीने के पानी और अन्य सुविधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed