{"_id":"695832eb906086b5930394ad","slug":"taj-mahal-will-be-free-for-three-days-during-shah-jahan-urs-you-can-see-the-real-tombs-agra-news-c-25-1-agr1067-955561-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शाहजहां उर्स पर तीन दिन निशुल्क रहेगा ताज, देख सकेंगे असली कब्रें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शाहजहां उर्स पर तीन दिन निशुल्क रहेगा ताज, देख सकेंगे असली कब्रें
विज्ञापन
आगरा। शाहजहां का उर्स 15 से 17 जनवरी तक ताजमहल में आयोजित किया जाएगा। इन तीनों दिन ताजमहल में निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा, जिसमें पहले दो दिन 15 और 16 जनवरी को दोपहर 2 बजे से और 17 जनवरी को सुबह से शाम तक पर्यटक तहखाने में मौजूद शाहजहां-मुमताज की असली कब्रों काे देख सकेंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एएसआई ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
मुगल बादशाह शाहजहां के 371 वें उर्स में 15 जनवरी को दोपहर 2 बजे तहखाना खोला जाएगा, जहां शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों पर गुस्ल से उर्स की शुरूआत की जाएगी। आम पर्यटक तहखाने में मौजूद कब्रों पर जा सकेंगे। 16 जनवरी को संदल की रस्म होगी और कव्वालियां होंगी। 17 जनवरी को शाहजहां की कब्र पर चादरपोशी की जाएगी। ताज के रेड जोन (अंदर व परिसर) की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के पास है। उर्स के दाैरान रेड जोन में असली कब्रों का दीदार करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके लिए सीआईएसएफ के अतिरिक्त जवान अलग-अलग पॉइंट पर लगाए जाएंगे। वहीं, यलो जोन में भी सुरक्षा कड़ी रहेगी। ताज के पश्चिमी गेट और पूर्वी गेट बैरियर पर उर्स के दाैरान भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा। यमुना किनारे भी जल पुलिस, पुलिस-पीएसी कर्मी रहेंगे।