{"_id":"624fb9b4fcb64c1b3d7fc27c","slug":"taj-mahal-stay-guide-stopped-shilpgram-became-lapaka-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: ताज पर रोक दिए स्टे गाइड, शिल्पग्राम में नहीं दिखे पर्यटकों को परेशान करने वाले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: ताज पर रोक दिए स्टे गाइड, शिल्पग्राम में नहीं दिखे पर्यटकों को परेशान करने वाले
Fri, 08 Apr 2022 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 08 Apr 2022 09:58 AM IST
सार
ताजमहल घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों को अब कोई परेशान नहीं करेगा। उन्हें यहां लपकों की भीड़ से जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही राज्य स्तरीय लाइसेंस प्राप्त गाइडों से स्मारक के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल में बृहस्पतिवार से स्टे गाइडो का प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया। जिला प्रशासन के आदेश के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ताजमहल में केवल केंद्रीय और राज्य स्तरीय लाइसेंस प्राप्त गाइडों को ही प्रवेश दिया। स्टे गाइडों को रोकने के कारण ताजमहल में शांति रही और शिल्पग्राम में लपके नजर नहीं आए। बाद में स्टे गाइडों ने प्रवेश रुकने के बाद एसडीएम मुख्यालय से मिलकर अपने कागजात सौंपे और प्रवेश देने की मांग की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को स्टे गाइडों का प्रवेश ताजमहल में रोक दिया गया। इससे स्मारक के साथ ही शिल्पग्राम में काफी शांति रही। पर्यटकों को घेरने वाले लपके भी नजर नहीं आए। यूपी लाइट एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दान ने बताया कि पर्यटकों को बृहस्पतिवार का अनुभव काफी अच्छा लगा, जिसमें लपके और हॉकरों से होने वाली परेशानी से वह मुक्त नजर आए।
विज्ञापन
वहीं, दोपहर में स्टे गाइडों ने शिल्पग्राम में एसडीएम मुख्यालय संजीव कुमार शाक्य से मुलाकात की। उन्हें अपने स्टे से संबंधित कोर्ट के कागज उपलब्ध कराते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से काम कराने की अनुमति दिलाने की मांग की। एसडीएम मुख्यालय ने डीएम से इस मामले में बात करने का आश्वासन दिया और तब तक ताज में प्रवेश न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
बता दें ताजमहल के पास लपकों का आतंक रोकने के लिए प्रशासन ने प्रभारी के रूप में एसडीएम को तैनात किया है। ताजमहल के पास व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब गाइडों को शिल्पग्राम में सुविधा केंद्र से काम करने, यूनिफार्म पहनने और बायोमेट्रिक कार्ड जैसी व्यवस्थाओं के तहत काम करना होगा।