{"_id":"6a1a52a81b13bbd0fb00a218","slug":"taj-mahal-security-tested-through-three-mock-drills-technical-flaw-detected-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: संदिग्धों की घुसपैठ और आग लगने के सीन पर हुई मॉक ड्रिल, सामने आई सबसे बड़ी खामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: संदिग्धों की घुसपैठ और आग लगने के सीन पर हुई मॉक ड्रिल, सामने आई सबसे बड़ी खामी
Sat, 30 May 2026 08:29 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 30 May 2026 08:29 AM IST
सार
ताजमहल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए आग, घुसपैठ और आपातकालीन स्थिति से जुड़ी तीन मॉक ड्रिल आयोजित की गईं, जिनमें विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने हिस्सा लिया। ड्रिल के दौरान एक भूमिगत फायर पंप रूम निर्धारित प्रेशर बनाने में असफल रहा, जबकि अन्य सुरक्षा अभ्यासों में टीमों ने त्वरित प्रतिक्रिया देकर अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ताजमहल पर मॉक ड्रिल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल परिसर में शुक्रवार को बंदी वाले दिन संभावित खतरों से निपटने के लिए तीन अलग-अलग मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। थाना ताज सुरक्षा पुलिस की निगरानी में हुई इस कवायद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आपातकालीन प्रतिक्रिया समय को परखा गया। हालांकि, एक जगह तकनीकी खामी भी सामने आई।
आग बुझाने का अभ्यास: फेल हुआ पंप रूम का प्रेशर
भीषण गर्मी में आग लगने की आशंका को देखते हुए एडीए द्वारा होटल अमर विलास के सामने स्थित भूमिगत फायर पंप रूम की जांच की गई। इसके बाद ईस्ट गेट पर आग लगने का काल्पनिक दृश्य (मॉक ड्रिल) तैयार कर पाइपों के जरिए आग बुझाने का अभ्यास हुआ। इस दौरान होटल अमर विलास के सामने वाला भूमिगत फायर पंप रूम निर्धारित प्रेशर बनाने में असफल रहा। इस तकनीकी सुधार के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार किया जाएगा।
संदिग्धों ने किया घुसने का प्रयास, क्यूआरटी ने दबोचा
ताजमहल में अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए एंटी-इन्ट्रूजन ड्रिल की गई। अभ्यास के दौरान ईस्ट गेट के लेबर गेट से 2 संदिग्ध व्यक्तियों ने जबरन भीतर घुसने का प्रयास किया। मुस्तैद सीआईएसएफ और थाना ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए हमले के प्रयास को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
ईस्ट गेट बुकिंग विंडो पर आग की सूचना से मची खलबली
तीसरी ड्रिल पुलिस फायर सर्विस के रिस्पॉन्स टाइम को जांचने के लिए की गई। ईस्ट गेट बुकिंग विंडो पर आग लगने की सूचना फ्लैश की गई। सूचना मिलते ही पुलिस फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। इस वृहद मॉक ड्रिल में थाना ताज सुरक्षा पुलिस, सीआईएसएफ, थाना ताजगंज पुलिस, जल पुलिस चौकी, थाना पर्यटन, पीएसी, फायर सर्विस, बम डिस्पोजल दस्ता (बीडीडीएस), डॉग स्क्वाड, एएस चेक टीम और अभिसूचना विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।