{"_id":"5a65ef864f1c1b80268b5cb5","slug":"taj-mahal-opening-hours-have-been-changed-since-25-january","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल देखने का बदल गया समय, 25 जनवरी से लागू होंगे ये नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल देखने का बदल गया समय, 25 जनवरी से लागू होंगे ये नियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 23 Jan 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 जनवरी से ताजमहल के खुलने और बंद होने का समय बदल जाएगा। गुरुवार से ताजमहल पूर्वी और पश्चिमी गेट पर सूर्योदय से एक घंटे पहले और सूर्यास्त से 45 मिनट पहले तक टिकट खरीदे जा सकते हैं, जबकि प्रवेश 30 मिनट पहले करना होगा।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सोमवार को ताजमहल के प्रवेश द्वार और टिकट काउंटरों के खुलने-बंद होने के समय की अधिसूचना जारी कर दी।
एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. भुवन विक्रम ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण महानिदेशक के आदेश पर नई व्यवस्था 25 जनवरी से लागू कर दी जाएगी। ताज पूर्वी और पश्चिमी गेट पर बुकिंग काउंटर सूर्योदय से एक घंटे पहले खुल जाएंगे और पर्यटकों का प्रवेश 30 मिनट पहले शुरू हो जाएगा।

ताजमहल पर टिकट खिड़की
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के बंद होने का समय भी बदला गया है। सूर्यास्त से 45 मिनट पहले टिकट बुकिंग काउंटर 45 मिनट पहले बंद हो जाएगा, जबकि पर्यटकों को प्रवेश सूर्यास्त से 30 मिनट पहले तक किया जा सकेगा।
दक्षिणी गेट के खुलने का समय पहले की तरह ही रहेगा। यह सुबह 8 से शाम 5 बजे तक खोला जाएगा। अभी ताज के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर टिकट काउंटर सूर्योदय और सूर्यास्त से 30 मिनट पहले ही खुलते और बंद होते हैं।
दक्षिणी गेट के खुलने का समय पहले की तरह ही रहेगा। यह सुबह 8 से शाम 5 बजे तक खोला जाएगा। अभी ताज के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर टिकट काउंटर सूर्योदय और सूर्यास्त से 30 मिनट पहले ही खुलते और बंद होते हैं।
इस कारण बदलना पड़ा समय
ताज में क्रिसमस पर शाम को हजारों सैलानी टिकट खरीदकर भी प्रवेश नहीं कर सके थे। दुनिया भर में ताजमहल पर इस बदइंतजामी की बदनामी हुई थी, जिसके बाद सूर्यास्त से 30 मिनट पहले गेट बंद करने और 45 मिनट पहले टिकट खरीदने की सुविधा दी गई है। हालांकि पूर्व में संस्कृति सचिव की बैठक में 75 मिनट पहले टिकट काउंटर बंद करने का सुझाव दिया गया था।