फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal Moon Night At Sharad Purnima Tourist Visits Chamaki In Agra news

Taj Mahal: पूर्णिमा पर ताज पर थिरकी चांदनी, चार स्लॉट में पर्यटकों ने देखी 'चमकी'

Mon, 12 Sep 2022 02:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 02:59 PM IST
सार

पूर्णिमा पर 395 सैलानियों ने दीदार किए थे। ताज के रात्रि दर्शन के लिए 50-50 सैलानियों के बैच में ले जाया जाता है। यह रात्रि 8:30 बजे से शुरू होकर 12:30 बजे तक चलता रहा।

विज्ञापन
Taj Mahal Moon Night At Sharad Purnima Tourist Visits Chamaki In Agra news
पूर्णिमा पर चांद के साथ ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चांदनी रात में संगमरमरी ताजमहल की खूबसूरती खूब चमकी। रविवार रात को चार बैचों में 268 सैलानी ताजमहल की चमकी देखने पहुंचे थे। शनिवार को पूर्णिमा पर भी 395 सैलानियों ने दीदार-ए-ताज किया था। 

विज्ञापन


चांदनी रात में ताज की खूबसूरती देखने के लिए सैलानियों को शुक्ल पक्ष का इंतजार करना पड़ता है। रविवार को खिली चांदनी के बीच ताज के दीदार करने पहुंचे सैलानियों को सुरक्षा बंदोबस्त के बीच ताज परिसर में लाया गया, जहां उन्होंने ताज के मुख्य गुंबद पर अठखेलियां करती चांद की किरणों के बीच चमकी के नजारे का लुत्फ उठाया। रविवार को पूर्णिमा पर 395 सैलानियों ने दीदार किए थे। ताज के रात्रि दर्शन के लिए 50-50 सैलानियों के बैच में ले जाया जाता है। यह रात्रि 8:30 बजे से शुरू होकर 12:30 बजे तक चलता रहा। एक रात्रि में 400 
विज्ञापन

सैलानियों को ही ताज देखने की सुविधा है। 

दूसरी ओर, रविवार को 25 हजार से ज्यादा देसी-विदेशी सैलानियों ने ताजमहल का दीदार किया। सूर्योदय पर ताज देखने वालों में विदेशियों की तादाद ज्यादा थी। दोपहर बाद ताज पहुंचे सैलानी उमस से बेहाल नजर आए। टिकट खिड़कियों पर भी सुबह से दोपहर तक कतार लगी रहीं। सैलानियों की गाड़ियों के कारण पश्चिमी गेट की पार्किंग दोपहर को फुल हो गई। इसके बाद गाड़ियों को आगरा किला जाने वाली रोड पर पार्क कराया गया। उधर, मेट्रो के कार्य के कारण पुरानी मंडी पर जाम के हालात बने रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


स्मारक        सैलानी

ताजमहल    - 25209
अकबर टूम - 929
फतेहपुरसीकरी  780
एत्माद्दौला -550
महताब बाग -381
रामबाग  -148
किला - 5100

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed