{"_id":"66ec59cd5d0bf7b55d0457a3","slug":"taj-mahal-maintenance-controversy-akhilesh-shared-video-on-x-asked-question-2024-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: ताजमहल के मुख्य गुंबद पर उगा पौधा, अखिलेश ने एक्स पर शेयर किया वीडियो; पूछा ये सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ताजमहल के मुख्य गुंबद पर उगा पौधा, अखिलेश ने एक्स पर शेयर किया वीडियो; पूछा ये सवाल
Thu, 19 Sep 2024 10:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 19 Sep 2024 10:35 PM IST
सार
ताजमहल के मुख्य गुंबद की संगमरमरी दीवार पर पौधा उगने का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार पर तंज कस डाला। इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि ताजमहल के रख-रखाव के लिए जो करोड़ों का फंड आता है, वो कहां जाता है?
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल के संगमरमरी मुख्य गुंबद की दीवार पर पौधा उग आया, जिसका वीडियो एक पर्यटक ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो वायरल हो गया। अब इस वीडियो को अखिलेश यादव ने एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि विश्व भर के पर्यटकों को आकर्षित करने वाले ताजमहल के रखरखाव को भाजपा सरकार व उसके सुषुप्त निष्क्रिय विभाग पूरी तरह से नाकाम हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने लिखा है कि विश्व भर के पर्यटकों को आकर्षित करने वाले अजूबे 'ताजमहल' के रख-रखाव को लेकर भाजपा सरकार व उसके सुषुप्त निष्क्रिय विभाग पूरी तरह से नाकाम हैं। मुख्य गुंबद पर लगे कलश की धातु में ज़ंग लगने की आशंका है। मुख्य गुंबद से पानी टपक रहा है। गुंबद में पेड़ उग आने का समाचार सुर्ख़ियों में है। इन जैसे पेड़ों की जड़ें अगर विकसित हुईं तो ताजमहल में दरारें आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगे लिखा है कि ताजमहल का परिसर बंदरों के लिए अभयारण्य बन गया है। यहां जलभराव की समस्या है, पर्यटकों की परेशानी ये है कि वो ताजमहल निहारें या समस्याओं से निपटें। इन सब कारणों से दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों के बीच देश की छवि वैश्विक स्तर पर धूमिल होती है। सवाल ये है कि ताजमहल के रख-रखाव के लिए जो करोड़ों का फ़ंड आता है, वो कहां जाता है?