फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal Free Entry From 26 to 28 January chance to see the real tombs of Shah Jahan and Mumtaz

Taj Mahal News: तीन दिन मुफ्त में करिए ताज का दीदार, शाहजहां-मुमताज की असली कब्रें देखने का भी मौका

Fri, 24 Jan 2025 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Jan 2025 12:12 PM IST
सार

Free Entry In Taj Mahal: पर्यटक तीन दिन मुफ्त में ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। यहां हर वर्ष होने वाले शाहजहां का तीन दिवसीय उर्स इस बार  26 से 28 जनवरी तक होगा। 
 

विज्ञापन
Taj Mahal Free Entry From 26 to 28 January chance to see the real tombs of Shah Jahan and Mumtaz
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Agra News:  मुगल बादशाह शाहजहां के 370वें उर्स के मौके पर ताजमहल का दीदार 3 दिन तक निशुल्क कर सकेंगे। 26 से 28 जनवरी तक ताजमहल में शाहजहां का उर्स चलेगा। पहले दो दिन दोपहर दो बजे के बाद और आखिरी दिन 28 को पूरे दिन प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। तीनों दिन तहखाने में मौजूद शाहजहां, मुमताज की असली कब्रें भी देख सकेंगे।
विज्ञापन


ताजमहल में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय उर्स की व्यवस्थाओं के लिए बैठक की गई। इसमें बताया गया कि 26 जनवरी को उर्स के पहले दिन दोपहर 2 बजे तहखाने को खोला जाएगा। असली कब्रों पर गुस्ल फातिहा एवं दुआ की रस्म अदा की जाएगी। 27 जनवरी को दोपहर 2 बजे संदल की रस्म होगी एवं कव्वाली मुशायरा होगा।
विज्ञापन


28 जनवरी को कुरानख्वानी, क़ुल फातिहा एवं दुआ के बाद सतरंगी चादर चढ़ाई जाएगी। पूरे दिन चादरपोशी की जा सकेगी। पहली चादर उर्स कमेटी की होगी। सहायक पुरातत्वविद अलका सिंह, नीरज वर्मा, सीआईएसएफ कमांडेंट वैभव कुमार, संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी, तरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed