फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal closed due to flood what is truth of rumor of water filling in Taj

हेलो... क्या ताजमहल बाढ़ के कारण बंद है:  ताज में पानी भरने की अफवाह का क्या है सच, ये बोले अधिकारी

Sun, 30 Jul 2023 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Jul 2023 10:28 AM IST
सार

ताजमहल में यमुना में आई बाढ़ का पानी भर गया है, जिसकी वजह से ताज बंद है। ये अफवाह तेजी से फेल रही है। वहीं पर्यटक फोन कर इस बात की जानकारी ले रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Taj Mahal closed due to flood what is truth of rumor of water filling in Taj
ताजमहल यमुना का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हेलो... मैं अमरनाथ बोल रहा हूं। क्या ताजमहल बाढ़ के कारण बंद है। क्या स्मारक में पानी भर गया है। ताजमहल घूमने आया जा सकता है या नहीं। ये सवाल केवल अमरनाथ के ही नहीं, कई पर्यटकों के भी हैं। वे यहां आने से पहले फोन पर स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। जवाब में जब हालात सामान्य होने का पता चलता है तब आगरा का रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन

पिछले 15 दिन में दो बार यमुना उफन चुकी है। यमुना किनारे होने के कारण ताजमहल के बारे में पर्यटक सशंकित हैं। बाढ़ के कारण स्मारक बंद होने की अफवाह फैल गई हैं। पिछले 15 दिनों में पर्यटक संख्या आधी रह गई है। जहां रोज 20 से 25 हजार पर्यटक आते थे, अब 15 से 17 हजार पर्यटक पहुंच रहे हैं। ताजगंज स्थित एक ट्रैवल एजेंट ने बताया कि दिल्ली, जयपुर व अन्य जगहों से ताजमहल घूमने के लिए आगरा आने के इच्छुक पर्यटक पहले फोन कर स्थिति पूछ रहे हैं।

ये भी पढ़ें - UP: धर्मवीर यादव की हत्या में इन पर शक, माथे पर मारी गोली; 10 दिन पहले खरीदी नई थार; उसी में मिली लहूलुहान लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है हकीकत

यमुना किनारा स्थित ताजमहल के पिछले हिस्से से 15 दिन पहले यमुना छूकर बह रही थी। तब जलस्तर 499.3 फीट था। जो अब 495 फीट है। शनिवार को यमुना ताजमहल की रिवर साइड दीवार से 15 फीट दूर बह रही थी।

ये भी पढ़ें -  'अकेला हूं कोई नहीं है परिवार में': शादी के लिए बिहार के युवक का ऐसा झूठ, शादी से किया मना; तो पड़ गया पीछे

विज्ञापन

यमुना से कोई फर्क नहीं

ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि यमुना में जलस्तर बढ़ने से स्मारक में कोई फर्क नहीं पड़ा। न कभी पानी अंदर आया। पर्यटक अफवाहों पर ध्यान न दें। ताजमहल अपने निर्धारित समय पर खुल और बंद हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed