{"_id":"5f279cf90bb6361abd771759","slug":"taj-mahal-can-open-for-tourists-from-5-august","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल पर लौटेगी पर्यटन की बहार, जल्द खत्म हो सकता है मिसाल-ए-मोहब्बत के दीदार का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल पर लौटेगी पर्यटन की बहार, जल्द खत्म हो सकता है मिसाल-ए-मोहब्बत के दीदार का इंतजार
Tue, 04 Aug 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल के पार्श्व में बहती यमुना नदी
- फोटो : मनीष शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिसाल-ए-मोहब्बत ताजमहल के दीदार का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। पांच अगस्त से ताजमहल सहित सभी स्मारक खुल सकते हैं। एक बार फिर यह उम्मीद इसलिए जगी है क्योंकि चार अगस्त को जिले के अनलॉक-3 की नई गाइडलाइन जारी होगी। प्रशासन इस पर विचार कर रहा है। जिम, योगाभ्यास केंद्र, स्टेडियम को भी खोला जा सकता है। हालांकि धार्मिक स्थलों में कोई राहत नहीं मिलेगी। जिलाधिकारी ने नई गाइड लाइन पर चर्चा के लिए चार अगस्त को बैठक बुलाई है।
ताजमहल में पसरा सन्नाटा
- फोटो : Amar Ujala
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि नई गाइडलाइन में और ढील दी जाएगी। रात 10 बजे के बाद लोग घर से बाहर आ-जा सकेंगे। नाइट कर्फ्यू में ढील मिलेगी। जिम और योगाभ्यास केंद्र के अलावा बफर जोन व्यवस्था खत्म हो सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों के बाद स्थानीय स्तर पर निर्णय के लिए चार अगस्त को बैठक बुलाई है। इसके बाद नए दिशा-निर्देश जारी होंगे। अब लोगों को कोरोना वायरस के साथ रहने की आदत डाल लेनी चाहिए।
सिकंदरा स्मारक और ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
संस्कृति मंत्रालय ने कोरोना महामारी को देखते हुए 17 मार्च से ताजमहल सहित देश के सभी एतिहासिक स्मारकों को बंद कर दिया था। जून की शुरुआत में धार्मिक आयोजनों से जुड़े 820 स्मारकों को खोला गया था। इसके बाद दो जुलाई को केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि छह जुलाई से सभी स्मारक खोले जाएंगे। लेकिन बफर जोन के कारण ताजमहल सहित आगरा के स्मारक नहीं खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
बफर जोन की समीक्षा
दिल्ली में पुरातत्व स्मारक खुल रहे हैं। आगरा में बफर जोन का पार्ट मानते हुए ताजमहल, फतेहपुर सीकरी समेत सभी प्रमुख संरक्षित स्मारक फिलहाल बंद हैं। मंगलवार को प्रस्तावित बैठक में बफर जोन की समीक्षा होगी। संभावना है कि संरक्षित स्मारकों से बफर जोन का प्रतिबंध हटाया जाए। इससे एक बार फिर पर्यटन उद्योग से जुड़े हजारों लोगों में रोजगार की उम्मीदें जागी हैं।
दिल्ली में पुरातत्व स्मारक खुल रहे हैं। आगरा में बफर जोन का पार्ट मानते हुए ताजमहल, फतेहपुर सीकरी समेत सभी प्रमुख संरक्षित स्मारक फिलहाल बंद हैं। मंगलवार को प्रस्तावित बैठक में बफर जोन की समीक्षा होगी। संभावना है कि संरक्षित स्मारकों से बफर जोन का प्रतिबंध हटाया जाए। इससे एक बार फिर पर्यटन उद्योग से जुड़े हजारों लोगों में रोजगार की उम्मीदें जागी हैं।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : PTI
372 साल में पहली बार इतने लंबे समय तक लगातार ताजमहल बंद रहा है। इससे पहले 1971 की भारत-पाकिस्तान जंग के दौरान दिसंबर में 15 दिनों के लिए ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश बंद किया गया था। उसके सात साल बाद 1978 में जब आगरा में बाढ़ आई थी। और अब कोरोना के कारण ताजमहल को बंद हुए लगभग पांच महीने हो गए हैं, जो एक अनचाहा रिकॉर्ड है।