फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police seized cannabis worth 51 lakh in Agra

आगरा में 51 लाख का गांजा पकड़ा: कैंटर में जिस तरह छिपाई नशे की खेप, पुलिस भी हुई हैरान; एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2026 04:48 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 21 Aug 2026 04:48 PM IST
सार

आगरा में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। 51 लाख रुपये के गांजे के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गांजा ओडिशा से लाया गया था। इसे आगरा और अलीगढ़ में बेचा जाना था। 

विज्ञापन
Police seized cannabis worth 51 lakh in Agra
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। झरना नाला स्थित शाहदरा कट के पास खड़े कैंटर से पुलिस ने खाली क्रेटों के नीचे छिपाकर रखा गया 101 किलो 620 ग्राम गांजा बरामद किया। इसकी कीमत करीब 51 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कैंटर कब्जे में ले लिया है। गिरोह से जुड़े अलीगढ़ निवासी अनिल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात पुलिस झरना नाला स्थित शाहदरा कट के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक कैंटर में खाली क्रेटों के नीचे गांजा छिपाकर रखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया। कैंटर में तलाशी के दौरान प्लास्टिक के कट्टों में गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन


 

पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक कुमार निवासी गोपी चांदपुर, थाना अकराबाद, अलीगढ़ के रूप में हुई। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि अलीगढ़ निवासी अनिल ने उसे कैंटर उपलब्ध कराया था और ओडिशा से गांजा लाने के लिए कहा था। गांजे की खेप आगरा और अलीगढ़ में पहुंचाई जानी थी। इसके बदले उसे प्रत्येक चक्कर के 50 हजार रुपये मिलने थे।

 

पुलिस के अनुसार दीपक वर्ष 2024 में भी फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। बरामद कैंटर रावत कॉलोनी निवासी बरहन निवासी राजकुमार के नाम पर पंजीकृत है।

एक चक्कर के मिलते थे 50 हजार रुपये
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले भी गांजा तस्करी कर चुका है। इस बार ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप लेकर आया था। आगरा और अलीगढ़ में इसकी सप्लाई की जानी थी। एक चक्कर के बदले उसे 50 हजार रुपये मिलने थे। पुलिस अब अनिल समेत गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed