{"_id":"6a884e7317c1c1ebc40df1e2","slug":"three-accused-arrested-in-agra-bullion-trader-fraud-case-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा न्यूज: सराफा को पुराने आभूषण खरीदने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने 36 घंटे में दबोचे आरोपी; तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा न्यूज: सराफा को पुराने आभूषण खरीदने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने 36 घंटे में दबोचे आरोपी; तीन गिरफ्तार
Fri, 21 Aug 2026 06:43 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 21 Aug 2026 06:43 PM IST
सार
ज्वेलर्स ने पुराने आभूषण दिखाए, जिनमें एक जोड़ी चूड़ी सेट और ब्रेसलेट पसंद किया गया। रुपये मांगने पर आरोपियों ने पहले आभूषण सुनार से जांच कराने की बात कही। ननूआ आभूषण लेकर चला गया। काफी देर तक वापस नहीं आया तो संजय और इमरान भी उसे देखने के बहाने दुकान से निकल गए।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने सोने के पुराने आभूषण खरीदने के बहाने एक सराफा कारोबारी से कंगन और अन्य कीमती आभूषण ठगकर फरार हुए तीन आरोपियों को घटना के करीब 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए चार पीली धातु के कंगन और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि नगला कली, ताजगंज निवासी सुनील कुमार की वीएसआर ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वह करीब 20 वर्षों से आभूषणों का कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजा की मंडी निवासी संजय वर्मा, जो उनके लिए आभूषण बनाने का काम करते हैं, ने बुधवार को उन्हें सूचित किया कि ननूआ उर्फ लियाकत और इमरान उर्फ रहीम पुराने आभूषण खरीदना चाहते हैं।
इसके बाद सुनील कुमार, संजय वर्मा के साथ शाहदरा स्थित इमरान के कार्यालय पहुंचे। कारोबारी ने उन्हें कुछ पुराने आभूषण दिखाए, जिनमें से एक जोड़ी चूड़ी सेट और एक ब्रेसलेट आरोपियों को पसंद आया। जब सुनील कुमार ने रुपयों की मांग की, तो आरोपियों ने कहा कि वे आभूषणों की सुनार से जांच करवाएंगे। इसी बहाने ननूआ आभूषण लेकर चला गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो संजय और इमरान भी उसे देखने के बहाने कार्यालय से निकल गए।
विज्ञापन
पीड़ित सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को झरना नाला के पास से ननूआ उर्फ लियाकत, इमरान उर्फ रहीम और संजय वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चार सोने के कंगन और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ननूआ उर्फ लियाकत के खिलाफ जुआ अधिनियम, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। अन्य दोनों आरोपियों के खिलाफ इसी मामले का मुकदमा दर्ज है।