फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal Booking counter and turn style gate closed due to power cut in Agra

Taj Mahal: बुकिंग काउंटर और टर्न स्टाइल गेट बिजली गुल होने से हुए बंद, 15 मिनट तक पर्यटक रहे परेशान

Tue, 05 Jul 2022 01:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 01:35 PM IST
सार

आगरा में सोमवार की सुबह हुई तेज बारिश के कारण ताजमहल में बिजली गुल हो गई, जिससे ऑफलाइन बुकिंग काउंटर और दोनों गेट पर टर्न स्टाइल गेट बंद हो गए। 

विज्ञापन
Taj Mahal Booking counter and turn style gate closed due to power cut in Agra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल पर सोमवार दोपहर में पर्यटकों को टिकट लेने और टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश में 15 मिनट तक बाधा आई। बिजली गुल हो जाने के कारण बुकिंग काउंटर से टिकट नहीं मिल पाया, हालांकि मोबाइल से ऑनलाइन बुकिंग जारी रही। पश्चिमी गेट पर टर्न स्टाइल गेट की बिजली न होने और बैक अप की कमी के कारण पर्यटकों को यह परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


ताजमहल के दोनों गेटों पर टर्न स्टाइल गेट लगे हुए हैं। इसके जरिए ऑफलाइन टिकट के साथ पर्यटकों को प्रवेश मिलता है। ऑनलाइन टिकट स्कैन करने के लिए भी मशीन हैं। सोमवार दोपहर में बिजली गुल होने से गर्मी और उमस के बीच पर्यटकों को ताजमहल के पश्चिमी गेट पर 15 मिनट तक परेशान होना पड़ा। 
विज्ञापन


एएसआई के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि टिकट काउंटर के यूपीएस में स्पार्किंग के कारण 15 मिनट के लिए टिकटों की बिक्री का काम रोका गया था, लेकिन इस दौरान ऑनलाइन टिकट बेचे गए। इसमें कोई व्यवधान नहीं आया। जो पर्यटक आए, उन्हें ऑन लाइन स्कैन करके  टिकट प्राप्त करने के बारे में बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed