{"_id":"6562c4f060750bb412021a55","slug":"taj-express-will-remain-canceled-between-jhansi-gwalior-for-three-months-fog-became-reason-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: झांसी-ग्वालियर के बीच तीन महीने निरस्त रहेगी ताज एक्सप्रेस, कोहरा बना वजह; मुसीबत में यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: झांसी-ग्वालियर के बीच तीन महीने निरस्त रहेगी ताज एक्सप्रेस, कोहरा बना वजह; मुसीबत में यात्री
Sun, 26 Nov 2023 09:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 26 Nov 2023 09:39 AM IST
सार
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि कोहरे को देखते हुए तीन महीने के लिए ताज एक्सप्रेस झांसी-ग्वालियर के बीच रद्द रहेगी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अन्य ट्रेनों का संचालन लगातार जारी है।
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोहरा और धुंध के चलते रेलवे ने ट्रेनें निरस्त और आंशिक निरस्त कर दी हैं। इसमें आगरा मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों का यातायात भी प्रभावित होगा। ताज एक्सप्रेस भी आंशिक रूप से निरस्त की गई है।
रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 12280-12279 नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ताज एक्सप्रेस 1 दिसंबर से अगले साल 29 फरवरी तक झांसी और ग्वालियर के बीच निरस्त रहेगी। इस तिथि तक ट्रेन का संचालन नई दिल्ली से ग्वालियर स्टेशन के बीच ही होगा।
रेलवे ने गाड़ी संख्या 22456 कालका-साईं नगर शिरडी साप्ताहिक ट्रेन को 3 दिसंबर से 29 फरवरी (2024) तक और 22455 साईं नगर शिरडी-कालका साप्ताहिक ट्रेन 5 सिंबर से 2 मार्च (2024) तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 29 फरवरी (2024) और गाड़ी संख्या 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 1 मार्च (2024) तक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को नहीं चलेगी।