{"_id":"58e001ca4f1c1bc204640109","slug":"taj-car-raily","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीहड़ से निकला कारों का कारवां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीहड़ से निकला कारों का कारवां
बीहड़ से निकला कारों का कारवां
Updated Sun, 02 Apr 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
बीहड़ से निकला कारों का कारवां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताज आगरा कार रैली के दूसरे दिन कारों का कारवां बीहड़ के रास्तों से होकर गुजरा। यमुना नदी के पास बीहड़ों से होते हुए कार रैली के प्रतिभागी फतेहाबाद रोड से होते हुए रिंग रोड के सहारे समोगर घाट पर पहुंचे, जहां पीपों के पुल को पार करते हुए छलेसर और टेढ़ी बगिया से यमुना एक्सप्रेस के किनारे निकले। मथुरा रोड से किरावली होते हुए रैली नहर किनारे से ग्वालियर रोड और फिर वापस होटल पहुंची। कार रैली का समापन रविवार को होगा।
कार रैली में शनिवार को दो-दो की जोड़ियों में जो टीम जीती, उनमें सुबीर रॉय एवं नीरव मेहता पहले नंबर पर रहे। सुखदीप सिंह एवं आकाश गिल दूसरे नंबर पर और संथोष कुमार वी एवं नागार्जन टी तीसरे नंबर पर रहे। रैली में शामिल प्रतिभागियों में कुछ बीहड़ के धूल भरे और कीचड़ भरे रास्तों पर फंसे तो किसी को कच्चे रास्तों से निकलने में वक्त लगा। यमुना नदी के बीहड़ और पानी भरे रास्तों का रोमांच भरा सफर रैली के प्रतिभागियों के लिए अलग रहा। टाइम, डिस्टेंस, स्पीड पर आधारित कार रैली में स्पीड जांचने के लिए रास्ते भर 50 मार्शल भी लगाए गए हैं, जिनके पास ऑटोमेटिक स्पीड चेकिंग मशीन हैं। स्पीड बढ़ने पर अंक में कटौती हो जाएगी।
रविवार को कार रैली का समापन होगा। डीएम गौरव दयाल प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने को कार चलाएंगे। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक रविवार को रैली होगी और शाम सात बजे होटल क्लार्क शिराज में पुरस्कार वितरण किया जाएगा।