फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tahrir given in Tundla police station against brother who married sister for money

पैसों के लिए बहन से शादी रचाने वाले भाई के विरुद्ध टूंडला थाने में दी तहरीर

Tue, 14 Dec 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tahrir given in Tundla police station against brother who married sister for money
फिरोजाबाद ! टूंडला में सामूहिक विवाह की जांच करती अधिकारी - फोटो : FIROZABAD
टूंडला (फिरोजाबाद)। खंड विकास कार्यालय टूंडला में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्जी शादियों के मामले में समाज कल्याण विभाग ने पैसों के लालच में बहन से शादी रचाने वाले भाई के खिलाफ टूंडला थाने में तहरीर दी है। वहीं अन्य मामलों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही शादी के लिए जोड़ों का सत्यापन करने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

टूंडला खंड विकास कार्यालय परिसर में गत शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस समारोह में नगरपालिका टूंडला, ब्लाक टूंडला व ब्लॉक नारखी के 51 जोड़ों की शादी कराई गई थी। समारोह में सभी जोड़ों को गृहस्थी का सामान व कपड़े आदि प्रदान किए गए थे।
विज्ञापन

समारोह में कुछ जोड़ों के वीडियो व फोटो क्षेत्र के लोगों व ग्राम प्रधान तक पहुंचे तो समारोह में भारी फर्जीवाड़े के चार मामले सामने आए। इनमें से एक मामले में रिश्ते के शादीशुदा भाई ने बहन से ही शादी कर ली थी। इस मामले में जांच के बाद नगला प्रेम (घड़ी) निवासी भाई के खिलाफ समाज कल्याण विभाग के सहायक विकास अधिकारी चंद्रभान सिंह द्वारा तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोषजनक स्पष्टीकरण न देने पर इन पर होगी कार्रवाई
खंड विकास अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि शादी के लिए जोड़ों की तलाश व सत्यापन करने वाले ग्राम पंचायत सचिव मरसेना कुशलपाल, ग्राम पंचायत घिरौली सचिव अनुराग सिंह, एडीओ कॉपरेटिव सुधीर कुमार एडीओ समाज कल्याण विभाग चंद्रभान सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने पर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
फर्जी तरीके से शादी करने वाले भाई के विरुद्ध एफआईआर कराई गई है। दोबारा शादी करने वाली अपात्र महिला से प्रदत्त गृहस्थी का सामान ले लिया गया है। छात्रा के दो आधार कार्डों की जांच चल रही है। जांच के बाद दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

नरेश कुमार
खंड विकास अधिकारी, टूंडला
समाज कल्याण विभाग के सहायक विकास अधिकारी द्वारा सामूहिक विवाह समारोह में अनुपस्थित जोड़ों के स्थान पर फर्जी तरीके से शादी करने के मामले में तहरीर दी गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
राजेश कुमार पांडेय
थाना प्रभारी, टूंडला कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed